फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Potholes on Vijaygarh-Gopi road

Aligarh News: विजयगढ़-गोपी सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, पैदल चलना भी हो रहा है मुश्किल, लोगों में आक्रोश

Mon, 29 Jan 2024 05:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 29 Jan 2024 05:49 PM IST
सार

विजयगढ़-गोपी मार्ग पर बिस्तौली, नगला केसिया, सिकतरासानी, नगला बसंत, भिनौली, नगलाखुआ, रानी का नगला, गुदमई, कनकपुर आदि गांव जुड़े हुए हैं। इन गांव के लोगों को सड़क पर निकलने में काफी परेशानियां हो रही है।

विज्ञापन
Potholes on Vijaygarh-Gopi road
विजयगढ़-गोपी सड़क में हैं गड्ढे ही गड्ढे - फोटो : संवाद

विस्तार

विजयगढ़-गोपी सड़क का हाल बुरा है। सड़क को पीडब्ल्यूडी ने बनाया था। आठ-दस महीने में सड़क टूट गई और पहले जैसी थी, वैसी ही हो गई। लोगों को सड़क पर पैदल चलने में भी काफी परेशानी हो रही है। विजयगढ़ से गोपी 12 किलोमीटर है, जिसको मोटरसाइकिल से पहुंचने में एक घंटा से अधिक लग जाता है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

कोहरे में वाहनों के आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर प्रतिदिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। इस ओर अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बताया गया कि विजयगढ़-गोपी मार्ग एक वर्ष पहले बनाया गया था। सड़क बनने के शुरू में क्षेत्र के लोगों ने खराब गुणवत्ता पर विरोध प्रकट किया था। समाजसेवी केएन पाण्डेय, श्यामवीर सिंह यादव, सोमप्रकाश आदि ने सड़क की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों में सड़क को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि खराब सड़क से कोई भी बड़ी दुर्घटना कभी भी हो सकती है। इस सड़क पर बिस्तौली, नगला केसिया, सिकतरासानी, नगला बसंत, भिनौली, नगलाखुआ, रानी का नगला, गुदमई, कनकपुर आदि गांव जुड़े हुए हैं। इन गांव के लोगों को सड़क पर निकलने में काफी परेशानियां हो रही है। पीडब्ल्यूडी इंजीनियर ऋतुराज सिंह ने बताया कि सड़क के निर्माण को करीब एक साल हो चुका है। सड़क की दो वर्ष की गारंटी होती है। जिस ठेकेदार ने यह सड़क बनाई है, मौसम साफ होने के बाद सड़क की मरम्मत करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed