फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Potholes on the roads are the same, no improvement

सड़कों पर गड्ढे जस के जस, नहीं हुआ सुधार

Mon, 18 Jul 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the roads are the same, no improvement
मैरिस रोड पर सड़क पर पड़ी गिट्टी। - फोटो : CITY OFFICE
जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने शहर में 15 दिन पहले जो हाल देखा था, वही हाल सोमवार को दिखाई देगा। उनके कहने का कोई असर नहीं हुआ है। सिविल लाइन इलाके की सड़कों पर जगह जगह गड्ढे हैं। शहर को स्मार्ट बनाने के नाम पर सड़कों को खोद दिया है। उन दिनों जनप्रतिनिधियों ने मंत्री के सामने शहर की खराब सड़कों का दुखड़ा रोया था। उसी के बाद नगर विकास मंत्री ने अफसरों को शहर के हालात सुधारने के सख्त निर्देश अधीनस्थ अफसरों को दिए थे। अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है। उनके सामने सोमवार को शहर में बारिश हुई तो जगह जगह खराब सड़कों के साथ-साथ जल भराव भी दिखाई देगा। ऐसे में नालों की तलीझाड़ सफाई के दावों की पोल खुल जाएगी।
विज्ञापन

शहर को स्मार्ट सिटी के नाम पर सड़कों के निर्माण के लिए एक साथ काम शुरू करा दिया गया। लेकिन लापरवाही और लेट लतीफी के कारण यह निर्माण समय से नहीं हो रहा है। इन निर्माण कार्यों को शुरू करने से पहले जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिया था कि एक निर्माण के पूरा होने के बाद ही दूसरा निर्माण शुरू कराए लेकिन स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सभी काम एक साथ शुरू करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

उठ सकता है हाउस टैक्स का मुद्दा
नगर विकास मंत्री के सामने जिले के विधायक तथा अन्य प्रतिनिधि नगर निगम द्वारा बेतहाशा बढ़ाए गए हाउस टैक्स का मुद्दा रख सकते हैं। इस मुद्दे को को लेकर भाजपा के विधायक और सांसदों ने निगम के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। टैक्स निर्धारण का महापौर मोहम्मद फुरकान पहले ही विरोध कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है कार्यक्रम
प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा सोमवार दोपहर को 12.15 बजे अलीगढ़ आएंगे। यहां सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। यह जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed