फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Potholes on roads will be filled with Rs 3.10 crore

Good News: 3.10 करोड़ रुपये से भरे जाएंगे सड़कों के गड्ढे, 10 किमी. लंबी 75 रोड की होगी मरम्मत

Sun, 20 Oct 2024 04:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 20 Oct 2024 04:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री आदित्याथ ने 10 अक्तूबर तक गड्ढों को भरने की मियाद तय की थी। लेकिन, इस दौरान गड्ढे नहीं भरे जा सके। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी।

विज्ञापन
Potholes on roads will be filled with Rs 3.10 crore
लक्ष्मी बाई मार्ग पर खराब पड़ी सड़क से होकर गुजरते वाहन सवार - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जिले में परेशानी के सबब बने 75 सड़कों के गड्ढे 3.10 करोड़ रुपये से भरे जाएंगे। लोक निर्माण विभाग 31 अक्तूबर तक 10 किमी लंबी सड़कों की मरम्मत करेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आदित्याथ ने 10 अक्तूबर तक गड्ढों को भरने की मियाद तय की थी। लेकिन, इस दौरान गड्ढे नहीं भरे जा सके। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग मुख्यमंत्री के आदेश को भी नहीं मान रहा है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि 3.10 करोड़ रुपये से सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे। ज्यादातर गड्ढे भरे जा चुके हैं। बाकी भरे जा रहे हैं। उधर, शहर की सड़कों पर गड्ढे हैं, जिन्हें नगर निगम 25 लाख रुपये की लागत से भर रहा है। नगर निगम के मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद ने बताया कि सड़कों पर गड्ढे भरे जा रहे हैं। जो रह गए हैं, उन्हें जल्द भर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढे को भरने में केवल औपचारिकताएं निभाई गई हैं। गड्ढों में जो गिट्टियां डाली गईं, वह वाहनों के पहिये के नीचे आने से इधर-उधर छिटक जा रही हैं।-जितेंद्र गुप्ता, रामघाट रोड

सड़क काफी खराब है। गड्ढे हो गए हैं। दो पहिया वाहनों का संतुलन बिगड़ जा रहा है। सड़क से उड़ने वाली धूल से परेशानी हो रही है।-आसिफ, दोदपुर
केलानगर-दोदपुर सड़क लोगों के लिए मुसीबत बन गई है, लेकिन उसे दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। नगर निगम बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।-अख्तर, दोदपुर
इस सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। इसी सड़क से जेएन मेडिकल कॉलेज का रास्ता जाता है। रोजाना 200 बार से ज्यादा एंबुलेंस आते-जाते हैं।-अमन गौतम, केलानगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed