फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Potholes and waterlogging in Swarna Jayanti Nagar, 20,000 people troubled

Aligarh News: स्वर्ण जयंती नगर में गड्ढे और जलभराव, 20 हजार लोग परेशान

Tue, 26 May 2026 02:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Potholes and waterlogging in Swarna Jayanti Nagar, 20,000 people troubled
क्वार्सी बाईपास से स्वर्ण जयंती मार्ग पर भरा पानी। - फोटो : samvad
शहर के स्वर्ण जयंती नगर क्षेत्र में सड़क और नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। इसकी धीमी गति के कारण क्वार्सी से स्वर्ण जयंती नगर जाने वाला मुख्य मार्ग बदहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इनमें जलभराव होने से करीब 20 हजार लोग परेशान है।
विज्ञापन



यह क्षेत्र शहर की वीआईपी कॉलोनियों में गिना जाता है। खराब सड़क और गड्ढों में पानी भरने से आए दिन बाइक सवार फिसलकर घायल हो रहे हैं। लोगों को रोजाना आवागमन में कठिनाई होती है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की हैं। वार्ड पार्षद और नगर निगम से भी संपर्क किया है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। सड़क पर पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। पैदल चलने वालों को भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आए दिन बंद रहता है रास्ता

मंजू अग्रवाल ने अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि स्वर्ण जयंती नगर में सड़क और नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। रास्ता आए दिन बंद रहता है। बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत होती है। बुजुर्गों और मरीजों को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ती है।

निर्माण कार्य की धीमी गति

संदीप अग्रवाल ने इस पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। जलभराव होने से सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। इसी वजह से बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। नगर निगम से लगातार जल्द काम पूरा करने की मांग की जा रही है।

शिकायतों पर सुनवाई नहीं

विनय कुमार सिंह ने बताया कि इस समस्या को लेकर पार्षद और नगर निगम में शिकायत भी कर चुके हैं। मगर अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। लोग लगातार परेशान हो रहे हैं। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। स्थानीय प्रशासन की उदासीनता से लोग निराश हैं।

-समस्या के समाधान को लेकर अधिकारियों ने अपनी बात रखी है। सड़क के निर्माण कार्य की वजह से फिलहाल दिक्कत बनी हुई है। स्वर्ण लता वार्ष्णेय, पार्षद, वार्ड संख्या-38,


-सड़क और नाला निर्माण कार्य चल रहा है,जिसकी वजह से समस्या है। निर्माण पूरा होते ही जल्द ही लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी। प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed