फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Miscreants posted picture of scrap fighter plane standing for aero dynamics studies in AMU for sale

एएमयू में खड़े लड़ाकू विमान को बेचने के लिए शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, कीमत लगाई 9 करोड़ रुपये

Tue, 04 Aug 2020 12:23 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Miscreants posted picture of scrap fighter plane standing for aero dynamics studies in AMU for sale
सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के परिसर में खड़े मिग लड़ाकू विमान के ढांचे को बेचने के लिए किसी ने सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन और पुलिस के आईटी सेल को कर दी है। हालांकि, अब यह पोस्ट सोशल मीडिया साइट से डिलीट कर दी गई है।
विज्ञापन


दरअसल एएमयू के मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के बाहर एक लड़ाकू विमान का ढांचा खड़ा है। कारगिल युद्ध के बाद प्लेन के स्क्रैप हो जाने पर इसे विश्वविद्यालय भेज दिया गया था, ताकि छात्र लड़ाकू विमान की एयरो डायनामिक्स समझ सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन शरारती तत्वों ने इसकी फोटो खींचकर सामान खरीदने और बेचने वाली एक सोशल मीडिया साइट पर डाल दिया। इसकी कीमत 9 करोड़ 99 लाख 99 हजार 999 रखी गई थी। 

यह मामला जब कुछ लोगों के संज्ञान में आया तो विश्वविद्यालय प्रशासन को जानकारी दी गई। एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली कहते हैं कि शरारती तत्वों ने इसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दी है। 


इसकी जब जानकारी की गई, तब तक पोस्ट डिलीट कर दी गई। सोशल मीडिया साइट सहित जिला प्रशासन और पुलिस के आईटी सेल को अवगत करा दिया है। 

जो भी इस तरह की शरारत का दोषी होगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस पोस्ट को डालने में विश्वविद्यालय या इंजीनियरिंग कॉलेज की किसी भी विभाग की कोई भूमिका नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed