फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Post office sold in the trash can not reach destination

गंतव्य तक न पहुंचाकर रद्दी में चिट्ठी बेच रहा डाक विभाग

Fri, 23 Jun 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Jun 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
Post office sold in the trash can not reach destination
छात्रा ने पीएम को पत्र लिखा - फोटो : demo pics
अनुज परमार
विज्ञापन

डाक विभाग की लापरवाही से चिट्ठियां चूरन, चटनी बांधने में काम आ रही है।
तस्वीर महल स्थित प्रधान डाकघर में साधारण डाक को रद्दी में बेचा जा रहा है। स्टेट बैंक में कार्यरत कर्मचारी की लगातर मिस हो रही डाक के बाद यह मामला सामने आया है। पूरे प्रकरण के संबंध में नागरिक चेतना समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा जेल रोड ने पीएमजी आगरा को इसकी शिकायत की है।

पत्र की प्रतिलिपि केंद्रीय संचार मंत्रालय को भी भेजी है।
पीएमजी को लिखे पत्र में कहा गया है कि प्रधान डाकघर में कुछ पोस्ट मैन साधारण डाक को रद्दी के भाव बेच रहे हैं। डाक विभाग से जुडे़ लोगों ने बताया कि हाथरस की एक महिला इस साधारण डाक को 12 से 15 रुपये किलो के दाम से खरीद रही है। प्रधान डाकघर के एक अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर छापा मारा और पाया कुछ पोस्टमैन वाकई इस काम में लिप्त थे।
विज्ञापन


अधिकारी ने पोस्टमैनों को निलंबित करने की चेतावनी दे डाली। लेकिन बाद में आश्चर्यजनक रूप से मामले को रफादफा कर दिया गया। इस प्रकरण की जानकारी नागरिक चेतना समिति को भी हुई। जिसके बाद पूरा प्रकरण पत्र के माध्यम से पीएमजी आगरा तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार का कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं हैं। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कराकर संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - जवाहर सिंह देशवाल, प्रवर डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed