{"_id":"68304e92dafeea495f0ccba8","slug":"post-mortem-report-of-young-aap-leader-manish-sharma-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट: युवा आप नेता मनीष के सिर की हड्डी टूटने, फेफड़ा फटने से गई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट: युवा आप नेता मनीष के सिर की हड्डी टूटने, फेफड़ा फटने से गई थी जान
Fri, 23 May 2025 04:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 23 May 2025 04:01 PM IST
सार
21 मई की रात आई आंधी-बारिश से बचने के लिए कोतवाली क्षेत्र के बाबरी मंडी निवासी पूर्व में सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष व वर्तमान में आप में सक्रिय मनीष शर्मा सेंटर प्वाइंट पर एक कपड़ा शोरूम के नीचे खड़ा हो गए। शोरूम की तीसरी मंजिल से बाउंड्री की दीवार उनके सिर पर गिर गई थी।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के युवा आप नेता मनीष शर्मा की मौत सिर की हड्डियां टूटने, फेफड़ा फटने व एक पैर में चोट आने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर, शहर के विभिन्न दलों के नेताओं ने सीओ से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
21 मई की रात आई आंधी-बारिश से बचने के लिए कोतवाली क्षेत्र के बाबरी मंडी निवासी पूर्व में सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष व वर्तमान में आप में सक्रिय मनीष शर्मा सेंटर प्वाइंट पर एक कपड़ा शोरूम के नीचे खड़ा हो गए। शोरूम की तीसरी मंजिल से बाउंड्री की दीवार उनके सिर पर गिर गई। मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनीष की मृत्यु की खबर पर युवा नेता रात को ही पहुंच गए। सुबह पोस्टमार्टम केंद्र पर भी जमावड़ा रहा।
विज्ञापन
इधर, सपा नेता रंजीत सिंह, बसपा नेता सलमान शाहिद, भाजपा नेता अमित गोस्वामी आदि सहित तमाम युवा नेता दोपहर में सीओ तृतीय से मिले। कहा कि इस मामले में कपड़ा शोरूम संचालक पर लापरवाही के संबंध में मुकदमा दर्ज होना चाहिए। सीओ स्तर से उन्हें भरोसा दिलाया गया। कहा कि आप लोग परिवार की ओर से तहरीर दिलवाएं। मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन