फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   pooja shakun pandey arrested

हिंदू महासभा नेता पूजा शकुन और अशोक पांडेय गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Wed, 08 Apr 2020 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
pooja shakun pandey arrested
पूजा शकुन पांडेय और अशोक पांडेय - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के दौरान विवादित बयान देने पर पुलिस ने अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय और उनके पति व महासभा के प्रवक्ता अशोक पांडेय को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो दिन पहले पूजा शकुन ने तब्लीगी जमातियों को गोली मारने संबंधी जो बयान दिया था, उसके वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। वहीं, अशोक पांडेय पर एक मुकदमा पहले से दर्ज था। उस मुकदमे में भी उनकी गिरफ्तारी करना दिखाया गया है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय ने दो दिन पूर्व बयान जारी करते हुए कहा था कि निजामुद्दीन मरकज से निकल कर देश के विभिन्न राज्यों में गए तब्लीगी जमातियों द्वारा कोरोना वायरस फैलाने का काम किया जा रहा है। इन जमातियों को देखते ही गोली मारने के आदेश किए जाएं। इस संबंध में पूजा शकुन पांडेय ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर भी मांग की थी। मीडिया को दिए बयान के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पूजा शकुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में गांधीपार्क पुलिस उनके नौरंगाबाद बी दास कंपाउंड स्थित घर पहुंची, जहां से पूजा शकुन व पति अशोक पांडेय को गिरफ्तार किया। दोनों को पहले महिला थाना लाया गया। जहां कुछ देर पूछताछ व लिखा-पढ़ी के बाद उन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में लिए जाने के बाद शाम को जेल दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिषेक ने बताया कि विवादित बयान संबंधी मुकदमा सिर्फ पूजा शकुन के खिलाफ दर्ज हुआ था। मगर, विवेचना के दौरान मुकदमे में अशोक पांडेय का नाम भी बढ़ाया गया। इस आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अशोक पांडेय के खिलाफ 12 मार्च को एक और मुकदमा विवादित व भड़काऊ बयान देने का गांधीपार्क थाने में दर्ज हुआ था। उस मुकदमे में भी उनकी गिरफ्तारी हुई है।


यह बयान अशोक पांडेय ने बाबरी मंडी कांड में विनय वार्ष्णेय की गिरफ्तारी व जेल भेजने पर दिया था। बता दें कि दो साल पहले भी पूजा शकुन व अशोक पांडेय को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया था। उस समय उन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने की घटना में मुकदमा दर्ज किया गया था। उनकी फिर से गिरफ्तारी की खबर पर समर्थकों में आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed