{"_id":"5be58b6fbdec22698c6e4cff","slug":"pollution-graph-soars-in-aligarg-also-noise-pollution-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ की हवाएं भी हुईं जहरीली, वायु और ध्वनि प्रदूषण बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ की हवाएं भी हुईं जहरीली, वायु और ध्वनि प्रदूषण बढ़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Fri, 09 Nov 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
environment
- फोटो : amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर आतिशबाजी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां केवल देश की राजधानी दिल्ली में ही नहीं उड़ीं। हर तरफ आतिशबाजी हुई। कुछ अपवादों को छोड़ दें तो प्रदूषण में इजाफा हुआ। अलीगढ़ में भी इस साल प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया। वायु प्रदूषण ही नहीं शहर में ध्वनि प्रदूषण में बढ़ोतरी का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
दिवाली पर रेस्परेबल सस्पेंडेड पार्टिकुलेट मैटर (आरएसपीएम) 407 माइक्रोन प्रति क्युबिक मीटर रिकॉर्ड किया गया। पिछली साल के मुकाबले यह 27 माइक्रोन प्रति क्युबिक मीटर अधिक है।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण की खतरनाक स्थिति को देखते हुए ही सुप्रीम कोर्ट ने रात 10 बजे तक ही आतिशबाजी करने का निर्देश दिया था लेकिन शहर में लोगों ने उसकी परवाह नहीं की। लोगों ने रात 10 बजे के बाद भी खूब पटाखे चलाए।
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि हवा में नमी के कारण वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। अगर हवाएं चलने लगें तो प्रदूषण और स्मॉग दोनों में कमी आ सकती है।