{"_id":"611d634d8ebc3e7a200eb6b3","slug":"pollution-control-board-topper-city-office-news-ali270994918","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अव्वल, उपायुक्त सहकारिता फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अव्वल, उपायुक्त सहकारिता फिसड्डी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी विभागों की कार्य संस्कृति सुधारने के लिए मंडलायुक्त गौरव दयाल की पहल पर पहली बार मंडलस्तरीय 40 कार्यालयों में 26 बिंदुओं के आधार पर हाल ही में गहन निरीक्षण कराया गया था। इन बिंदुओं में कार्यालय की साफ सफाई, रिकार्ड रखने का तरीका, कुर्सी, मेज, पर्दे, खिड़की, दरवाजे, आलामारी आदि का बेहतर प्रबंधन, कर्मियों की ड्रेस सेंस, उनका अनुशासन, समय प्रबंधन, आने वाले लोगों से मृदु व्यवहार को तरजीह दी गई थी। इसमें 32 कार्यालयों विभागों के निरीक्षण आख्या के आधार पर उनको रैंकिंग दी गई है। कुल 150 अंकों के पूर्णांक में प्रप्तांक के आधार पर रैंकिंग तय हुई है। इसमें 12 विभाग 144 से 120 अंक हासिल कर 96 से 80 प्रतिशत की कैटेगरी में हैं। इसी क्रम में 12 विभाग 120 से 103 अंक प्राप्त कर 80 से 68 प्रतिशत पर रहे। आठ विभाग 103 से 49 अंक प्राप्त कर 68 से 32 प्रतिशत पर सबसे निचले पायदान हैं। आठ विभागों की आख्या प्राप्त नहीं होने पर मंडलायुक्त ने खासी नाराजगी जाहिर की है। मंडलीय अर्थ संख्या अधिकारी अनुला वर्मा ने बताया कि हर महीने ये रैकिंग जारी होगी। सुधार नहीं लाने पर कार्यवाही भी होगी।
पांच अव्वल
1-क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड 96 प्रतिशत
2-संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षु कार्यालय आईटीआई 94 प्रतिशत
3-सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय आरटीओ प्रशासन 93.33 प्रतिशत
4-उपनिदेशक पंचायत कार्यालय 92 प्रतिशत
5-उपायुक्त खाद्य एवं रसद कार्यालय 88.67 प्रतिशत
पांच फिसड्डी
1-उपायुक्त सहकारिता कार्यालय 32.66 प्रतिशत
2-मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय 50 प्रतिशत
3-अधीक्षण अभियंता ड्रेनेज अलीगढ़ मंडल 52.67 प्रतिशत
4-अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल 54 प्रतिशत
5-अधीक्षण अभियंता जल निगम 58.67 प्रतिशत
आठ कार्यालयों की रिपोर्ट नहीं आई
अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी सुपरिटेंडेंट कार्यालय, मंडलीय अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग, क्षेत्रीय उपदुग्धशाला अधिकारी, प्रभारी मंडलीय खनन निरीक्षक, उपनिदेशक समाज कल्याण, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, उपनिदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण।
मंडल 18वें और जिला 53वें स्थान पर
विकास कार्य, मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के बिंदुओं सहित ओवरआल रैंकिंग में अलीगढ़ मंडल प्रदेश के 18 मंडलों में 13वें स्थान पर है। इसी तरह से जिलेवार रैकिंग में कुल 75 जिलों में अलीगढ़ 53, कासगंज 63, हाथरस 28 और एटा 21वें नंबर पर हैं।