फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Polling day in Talspur the stones , firing , jam

तालसपुर में दिनभर मतदान शाम को पथराव, फायरिंग, जाम

Wed, 02 Dec 2015 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Wed, 02 Dec 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
Polling day in Talspur the stones , firing , jam
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को जिले भर पूरे दिन शांतिपूर्वक ढंग मतदान हुआ लेकिन शाम होते-होते लोधा ब्लॉक में क्वार्सी थानांतर्गत गांव तालसपुर कलां में बखेड़ा हो गया।
विज्ञापन


फर्जी मतदान के आरोप पर एक प्रत्याशी के पति ने दूसरे प्रत्याशी के बेटे को पीट दिया तो समर्थक आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग तक हुई। इधर पुलिस ने प्रत्याशी के पति को हिरासत में ले लिया तो गुस्साए लोगों ने रामघाट रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इधर गांव में पुलिस पर पथराव के दौरान पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग की भी चर्चा रही। घंटों समझाने के बाद प्रत्याशी के पति को छोड़े जाने पर ही जाम खोला गया। इसके अलावा जिले में दिन भर फर्जी मतदान को लेकर शोरशराबा व शिकायतों का दौर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोधा ब्लाक के रामघाट रोड स्थित गांव तालसपुर कलां में प्रधान के लिए महिला आरक्षित सीट पर कई प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां सुबह से शांतिपूर्वक मतदान चल रहा था।

दुपहर में हल्की सी कहासुनी पर पुलिस ने दो प्रत्याशी पतियों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इसके बाद शाम साढ़े तीन बजे करीब एक प्रत्याशी के बेटे से फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए दूसरे प्रत्याशी पति ने ऐतराज जताया।

 इसे लेकर विवाद बढ़ा तो वहां प्रत्याशी पति ने दूसरे प्रत्याशी के बेटे के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि बाद में फायरिंग भी हुई। इस सूचना पर क्वार्सी पुलिस वहां दौड़ती हुई पहुंची तो हमलावर प्रत्याशी पति अरविंद उर्फ बंटू चौधरी व उसके दो समर्थक हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिए।

 दूसरेे पक्ष के लोग पुलिस को देखकर भाग गए। इस दौरान पुलिस ने हिरासत में लिए तीनों लोगों को थप्पड़ भी जड़ दिए। बस यह देख पब्लिक भड़क गई और एक पक्षीय कार्रवाई और मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पथराव कर दिया। जैसे-तैसे पुलिस वहां से निकली। चर्चा है कि पुलिस की ओर से बचने के लिए हवाई फायरिंग तक की गई। मगर पुलिस इस चर्चा को सिरे से नकार रही है।

बाद में पब्लिक गांव से निकलकर रामघाट रोड पर आ गई और हिरासत में लिए गए लोगों को तुरंत छोड़ने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। इसी बीच खबर पर वहां कमिश्नर चंद्रकांत, डीआईजी गोविंद अग्रवाल, एसपी सिटी डॉ. ब्रजेश सिंह, सीओ द्वितीय सत्यप्रकाश आदि भी पहुंच गए और बमुश्किल समझाबुझाकर जाम खुलवाया।


तय हुआ कि सुलहनामे के साथ सभी को थाने से छुड़वाया जाएगा। गांव से कुछ लोग थाने चले जाएं। तब जाकर भीड़ सड़क से हटकर गांव के कौने पर तब तक जमा रही, जब तक कि यह लोग छूटकर नहीं पहुंच गए। इस दौरान जमकर पुलिस विरोधी नारेबाजी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed