फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Politics on the uproar in Bhimpur Ibrahimpur

भीमपुर इब्राहिमपुर के बवाल पर सियासत: सपा-बसपा नेता पहुंचे गांव, महापंचायत बुलाने की दी चेतावनी

Thu, 30 Jan 2025 12:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 30 Jan 2025 12:02 PM IST
सार

अलीगढ़ के भीमपुर इब्राहिमपुर में हुए बवाल की आग पर अब राजनीतिक लोग अपनी रोटी सेंकने में लग गए हैं। मामले को लेकर सपा, बसपा और बहुजन जनता दल के नेता गांव में पहुंचे।

विज्ञापन
Politics on the uproar in Bhimpur Ibrahimpur
गांव पहुंचे समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष एसडीएम व सीओ से वार्ता करते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

लोधा के भीमपुर इब्राहिमपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा हटाने पर हुए बवाल पर सियासत शुरू हो गई है। बसपा नेता 28 जनवरी रात में ही गांव में पहुंच गए थे और अनुसूचित जाति के लोगों से मिले। सपा नेता 29 जनवरी को गांव में पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बात की। बहुजन समाज दल (खोडावाल) ने इस प्रकरण को लेकर गांव में महापंचायत बुलाने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


अलीगढ़ मंडल के प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि भीमपुर इब्राहिमपुर में अरसे से चली आ रही शांति को अराजकतत्वों ने भंग की है। उनके खिलाफ पुलिस-प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना से न तो उनकी पार्टी को कोई सरोकार है और न ही उनके कार्यकर्ताओं को। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार रात गांव पहुंचे थे, जहां लोगों से शांति की अपील की थी।
विज्ञापन


बहुजन जनता दल (खोडावल) के अध्यक्ष अतुल खोडावाल ने इब्राहिमपुर भीमपुर में हुई घटना की निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिमा हटाने के दौरान पुलिस ने अनुसूचित जाति के लोगों पर लाठी चार्ज किया, पानी की बौछार की बेगुनाह लोगों को मुकदमे में नामजद किया गया है। उन्होंने डीएम से प्रतिमा फिर से स्थापित कराने, अनुसूचित जाति के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ऐसा न होने पर गांव में महापंचायत बुलाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकासखंड लोधा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लोधा गिरीश यादव, सपा बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष जाटव भी गांव पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम के बारे में पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी ली है। गिरीश यादव ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि लाठीचार्ज से लोगों में भय व्याप्त है। इसलिए वह घर छोड़कर चले गए हैं। उन्हें बुलाया जाए, जो धाराएं लगाई गईं, उसे हटाने के लिए सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए। उनके साथ पूजा गौतम, बबलू होल्कर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed