फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Politics intensifies over physical harassment of a teenager

Aligarh: किशोरी से दुष्कर्म पर सियासत हुई तेज, उठी फांसी की मांग, मेडिकल कॉलेज में पीड़िता की हालत में सुधार

Tue, 14 Jul 2026 03:58 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 14 Jul 2026 03:58 PM IST
सार

दुष्कर्म पीड़ित किशोरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। उससे व उसके परिजनों से मिलने सियासी लोग वहां पहुंच रहे है। कुछ ने पहचान उजागर होने की चिंता न करते हुए पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दी हैं। इसे पुलिस ने हटवाया है।

विज्ञापन
Politics intensifies over physical harassment of a teenager
एसएसपी नीरज कुमार जादौन को ज्ञापन देते पूर्व एमएलसी विवेक बंसल व अन्य कांग्रेसी - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ के छर्रा कस्बे में शनिवार देर शाम गैर समुदाय की 14 वर्षीय किशोरी से अनुसूचित जाति के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसको लेकर अब सियासत तेज हो गई है। सोमवार को सपा व कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर डीएम व एसएसपी को ज्ञापन देकर फांसी की मांग उठाई।

विज्ञापन


पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने एसएसपी नीरज जादौन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता और न्याय सुनिश्चित करने पर जोर दिया। विवेक बंसल ने क्षेत्राधिकारी बरला द्वारा दिए गए सार्वजनिक बयान को निंदनीय और अशोभनीय बताया। उन्होंने कहा कि सीओ के बयान से ऐसा लग रहा है कि किशोरी दोषियों के साथ बैठकर शराब पी रही थी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, परवेज अहमद, सलाउद्दीन वसी, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, पूरनचंद देशमुख, डॉ. धर्मेंद्र लोधी आदि थे।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर की अगुवाई में सपाइयों ने डीएम को ज्ञापन देकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। साथ ही पीड़िता के पुनर्वास और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की भी मांग की। इसमें विनोद सविता, शान मियां, राजीव यादव, डॉ. बादशाह खान, शाकिर अंसारी, माधुरी सैनी और अदनान खान शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन दिया। मौके पर जिला महासचिव मनोज यादव, इमरान पठान, फैजान पठान, आबिद मलिक, फिरोज आलम, मोहम्मद अदनान, हर्ष सिसोदिया, सोनेश यादव और हसीन खान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। युवा नेता राजा भैया के नेतृत्व में एडीएम द्वितीय को ज्ञापन सौंपा गया।

मामले में पुलिस स्तर से गिरफ्तारी की जा चुकी है। अब साक्ष्य संकलन का काम जारी है। किशोरी की हालत में भी सुधार है। चार्जशीट के आधार पर जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए ट्रायल पूरा कराया जाएगा। - नीरज जादौन, एसएसपी

दादी के साथ मोहल्ले वालों में गुस्सा, मांगी फांसी
किशोरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है। किशोरी की दादी और मोहल्ले वालों ने भी सोमवार को आरोपियों के खिलाफ फांसी की मांग उठाई। लोगों में इस घटना को लेकर बेहद गुस्सा है। उनका कहना है कि अगर मामले में ठोस कार्रवाई व आरोपियों को फांसी नहीं मिली तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।

पुलिस ने देखे सीसीटीवी फुटेज, अभी नहीं हो सके बयान
पुलिस घर से किशोरी के निकलने से लेकर आरोपियों के साथ जाने तक के साक्ष्य तलाश रही है। सोमवार को भी पुलिस की एक टीम सीसीटीवी देखने में लगी है। इस दौरान कुछ जगहों पर साक्ष्य मिले हैं तो कुछ जगहों पर सीसीटीवी में किशोरी कैद नहीं हुई है। दो से शाम छह बजे के बीच घर से निकलने से लेकर आरोपियों के साथ जाने का घटनाक्रम माना जा रहा है। इधर, सोमवार को भी चिकित्सकीय कारणों से किशोरी के बयान दर्ज नहीं हो सके। अब पुलिस मंगलवार को फिर बयान लेने जाने का प्रयास करेगी।

पहचान उजागर की तो होगी कार्रवाई : पुलिस
दुष्कर्म पीड़ित किशोरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। उससे व उसके परिजनों से मिलने सियासी लोग वहां पहुंच रहे है। कुछ ने पहचान उजागर होने की चिंता न करते हुए पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दी हैं। इसे पुलिस ने हटवाया है। इसके बाद खुद एसएसपी स्तर से बयान जारी कर कहा गया है कि अगर किसी ने इस तरह पीड़ित की पहचान उजागर की तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed