{"_id":"677ab536c54ea14270000fb9","slug":"policemen-will-be-stationed-at-petrol-pumps-in-aligarh-village-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लूट से सहमे पेट्रोल पंप स्वामी, अब देहात के पंपों पर पुलिसकर्मी रहेगा तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लूट से सहमे पेट्रोल पंप स्वामी, अब देहात के पंपों पर पुलिसकर्मी रहेगा तैनात
Sun, 05 Jan 2025 10:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 05 Jan 2025 10:07 PM IST
सार
30 दिसंबर को मदापुर मेसर्स श्रीराम केएसके, 3 जनवरी को उखलाना स्थित मेसर्स मोनिका इंटरप्राइजेज व नरौना स्थित हमारा पंप देव फ्यूल्स पर लूट हुई। इन घटनाओं से पंप स्वामियों में डर बैठ गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की बैठक
- फोटो : स्वयं
विस्तार
अलीगढ़ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की बैठक 5 जनवरी को मैरिस रोड स्थित एक होटल में हुई। जिसमें पंप स्वामियों ने लगातार पेट्रोल पंप पर हो रही लूट की घटनाओं से चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से सभी भयभीत हैं। एसपी देहात ने पंपों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
अध्यक्ष विजय मंगल गुप्ता ने कहा कि 30 दिसंबर को मदापुर मेसर्स श्रीराम केएसके, 3 जनवरी को उखलाना स्थित मेसर्स मोनिका इंटरप्राइजेज व नरौना स्थित हमारा पंप देव फ्यूल्स पर लूट हुई। इन घटनाओं से पंप स्वामियों में डर बैठ गया है। कुछ पंप स्वामी तेल कंपनियों से पेट्रोल पंप हटाकर अपनी भूमि खाली कराने की मांग कर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से लोगों के पास शस्त्र लाइसेंस भी नहीं हैं। बैठक में कुछ ने घटनाओं का खुलासा होने तक हड़ताल पर जाने की बात पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
इसको लेकर संगठन ने एसपी ग्रामीण से भी वार्ता की। उन्होंने देहात के पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही लुटेरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। मौके पर प्रबल प्रताप सिंह, डॉ. वीरेंद्र चौधरी, हर्ष माहेश्वरी, अमित सचदेवा, प्रशांत अग्रवाल, रोहित, लाजपत राय, प्रबोध सिंह समीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन