फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Policemen narrowly escape from BJP flagged Scorpio

Aligarh News: बीजेपी का झंडा लगी स्कार्पियो से बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी, चालक समेत गाड़ी ली कब्जे में

Thu, 02 Mar 2023 11:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 02 Mar 2023 11:39 PM IST
सार

एसएचओ हरदुआगंज बाजार में टीम के साथ पैदल गश्त कर रहे थे। सामने से तेज गति से आ रही बीजेपी का झंडा लगी स्कार्पियो का चालक पुलिस को देख नियंत्रण खो बैठा। पुलिसकर्मियों ने तेजी के साथ साइड में दौड़कर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
Policemen narrowly escape from BJP flagged Scorpio
पकड़ी गई बीजेपी का झण्डा लगी स्कॉर्पियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में हरदुआगंज बाजार के व्यस्ततम थाना रोड़ पर बृहस्पतिवार रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी। सामने से तेज गति में आ रही स्कॉर्पियो से पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।  काफी देर बाद घेराबंदी कर पुलिस ने नशे में धुत गाड़ी चालक को स्कॉर्पियो समेत हिरासत में ले लिया, जिससे देर रात तक पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन


एसएचओ बृजपाल सिंह हरदुआगंज बाजार में टीम के साथ पैदल गश्त कर रहे थे, जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थीं। अग्रसेन इंटर कालेज के निकट सामने से तेज गति से आ रही बीजेपी का झंडा लगी स्कार्पियो का चालक पुलिस को देख नियंत्रण खो बैठा, पुलिसकर्मियों ने तेजी के साथ साइड में दौड़कर अपनी जान बचाई। एक महिला पुलिस कर्मी कार के नीचे आने से बाल-बाल बची। 
विज्ञापन


स्कार्पियो तेज गति के साथ थाना चौराहे की ओर दौड़ी। एसएचओ की सूचना पर तैनात पुलिस कर्मी स्कार्पियो को रोकने दौड़े। उन्हें गच्चा देकर चालक अलीगढ़ की ओर भाग निकला। कुछ देर बाद फिर लौटकर थाना रोड से होते हुए मोहल्ला अहीरपाड़ा में पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पीछा करते हुए पहुंची पुलिस ने कार व नशे में धुत्त अहीरपाड़ा निवासी युवक को हिरासत में ले लिया। एसएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि स्कार्पियो में चालक सहित तीन लोग सवार थे, दो भाग निकले। जिनमें एक स्कार्पियों का मालिक बताया गया है। पुलिस उनकी तलाश जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed