फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police teams engaged in investigation in Bholu Thakur murder case

भोलू ठाकुर हत्याकांड: पुलिस की टीमें जांच में जुटीं, गिरफ्तार किए चंद्रवीर को भेजा जेल, पहचाने जा रहे आरोपी

Wed, 02 Aug 2023 02:55 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 02 Aug 2023 02:55 AM IST
सार

पुलिस इस घटना में आरोपियों की तलाश के साथ-साथ भोलू के ग्रुप पर भी नजर रखे हुए है। पुलिस को अंदेशा इस बात का है कि कहीं इस घटना के प्रतिशोध में उसके ग्रुप द्वारा किसी घटना को अंजाम न दे दिया जाए। इसे लेकर ग्रुप से जुड़े आपराधिक पृवत्ति के युवा साथियों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
Police teams engaged in investigation in Bholu Thakur murder case
हिस्ट्रीशीटर सुनील उर्फ भोलू ठाकुर - फोटो : File Photo

विस्तार

अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र में सजायाफ्ता हिस्ट्रीशीटर सुनील उर्फ भोलू ठाकुर हत्याकांड में शामिल रहे नामजदों के खिलाफ अन्य आरोपियों की पहचान के प्रयास में पुलिस टीमें जुटी हैं। ताकि उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। इस प्रयास में टीमों ने कुछ लोगों को चिह्नित कर हिरासत में भी लिया है। साथ में फरार मुख्य आरोपी पंकज की तलाश में लगातार एक टीम दबिश दे रही है। वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। इधर, गिरफ्तार किए गए चंद्रवीर को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


ये घटना रविवार रात की है। जब जवां के भोजपुर गढिय़ा का सुनील उर्फ भोलू ठाकुर अपने दोस्त के सेंट्रल जेल कैफे के उद्घाटन में शामिल होने आया था। यहां देर रात तक शराब पार्टी चलने के बाद जाते समय इन लोगों का इसी बिल्डिंग में होटल चलाने वाले पंकज व चंद्रवीर से झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े में पंकज ने अपने साथियों को बुलाकर पहले भोलू की स्कार्पियो पर पथराव किया। बाद में पीछा कर गभाना क्षेत्र में कन्होई कट के पास गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में परिवार की ओर से पंकज व चंद्रवीर निवासी ग्वालरा गभाना को नामजद व आधा दर्जन अज्ञात को आरोपी बनाया गया। हालांकि पुलिस ने चंद्रवीर को तो चंद घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया। मगर अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हैं। 
विज्ञापन


पंकज के विषय में जानकारी मिली है कि वह यहां से इगलास पहुंचा। उसकी आखिरी लोकेशन के आधार पर टीमों ने दबिश दी। मगर वहां से सफलता हाथ नहीं लगी। इस दौरान यह भी पता चल रहा है कि वह अपनी बार-बार लोकेशन बदल रहा है और मोबाइल को बार-बार ऑन-ऑफ कर रहा है। हर बार ऑन होने पर नई लोकेशन सामने आती है। इसी क्रम में उसकी तलाश में टीमों ने अलीगढ़ के अलावा मथुरा व एनसीआर तक में दबिश दी हैं। सीओ गभाना सुमन कनोजिया का कहना है कि पकड़े गए आरोपी चंद्रवीर को जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहचाने जा रहे पंकज के बुलाए गए अन्य आरोपी
इधर, इस मामले में आधा दर्जन अज्ञात चेहरों की पहचान का काम पुलिस कर रही है। ये बताया जा रहा है कि कुछ चेहरे पहचान लिए गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। कुछ चेहरों को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है। जिनकी पहचान हुई है, वे घटना के बाद से फरार भी बताए जा रहे हैं। उनकी सही स्थिति सामने आने या पकड़े जाने के बाद ही उजागर होगी।

गाड़ी की फॉरेंसिक टीम ने की जांच
इस घटना में पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने उस गाड़ी की जांच की है, जिसमें भोलू सवार था और मारा गया। हालांकि अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है। मगर बताया जा रहा है कि गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया था और आगे का बंफर भी टूटा बताया गया है। 


भोलू के ग्रुप पर भी नजर रख रही पुलिस
पुलिस इस घटना में आरोपियों की तलाश के साथ-साथ भोलू के ग्रुप पर भी नजर रखे हुए है। पुलिस को अंदेशा इस बात का है कि कहीं इस घटना के प्रतिशोध में उसके ग्रुप द्वारा किसी घटना को अंजाम न दे दिया जाए। इसे लेकर ग्रुप से जुड़े आपराधिक पृवत्ति के युवा साथियों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed