फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police team attacked to capture wanted in Hathras, police officer's uniform torn

हाथरस में वांछित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया हमला, दरोगा की वर्दी फाड़ी

Wed, 06 Nov 2019 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police team attacked to capture wanted in Hathras, police officer's uniform torn
हाथररस फोटो 3,4-दीवानी परिसर के बाहर हंगामे के दौरान एक आरोपी को बांधकर ले जाती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
वांछित को पकड़ने गई पुलिस पर टीम किया हमला, दरोगा की फाड़ी वर्दी
विज्ञापन

आरोपियों ने रिवाल्वर लूटने की भी कोशिश की
कचहरी परिसर में दोबारा पुलिसकर्मियों से मारपीट, तोड़फोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारीगढ़ी में मंगलवार की रात चोरी के मामले में वांछित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर वांछित और उसके परिजनों ने हमला बोल दिया। इस दौरान दरोगा की वर्दी फाड़कर उसकी रिवाल्वर लूटने की कोशिश की गई। बवाल बढ़ता देख भारी संख्या में पुलिस फोर्स बुला लिया गया। जैसे-तैसे एक महिला सहित चार लोगों को पकड़ कर थाने लाई। इन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जब पुलिस वहां से जेल ले जा रही थी तब गिरफ्त से छूटने के लिए दीवानी परिसर के बाहर फिर इन्हीं अभियुक्तों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की।
कोतवाली निरीक्षक की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने इन्हें अलीगढ़ जेल तक पहुंचाया। इस दौरान पुलिस की पिटाई से आरोपी भी लहूलूहान हो गए। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में जनवरी में पीतल के एक गोदाम से काफी माल चोरी हो गया था। इसी चोरी के मामले में पुलिस को खंदारीगढ़ी के वांछित संजय पुत्र होती लाल की तलाश थी। मंगलवार की रात कोतवाली हाथरस गेट पुलिस टीम जब संजय के घर पहुंची तो परिजनों सहित संजय ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इन लोगों ने दारोगा मुन्नालाल के साथ मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। आरोप है कि उक्त दारोगा की सरकारी रिवाल्वर लूटने की भी कोशिश की। बवाल बढ़ता देख भारी संख्या में पुलिस फोर्स बुला लिया गया। संजय, उसके दोनोें बेटों राजू, राजकुमार व पत्नी पुष्पादेवी को पुलिस थाने ले आई। पुलिस ने पुलिस मजामत का मुकदमा कायम कर इन्हें दीवानी न्यायलय में पेश किया। कोर्ट ने इन्हें रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दीवानी न्यायालय परिसर के बाहर फिर पुलिसकर्मियों से उलझ गए। एक आरोपी ने कोतवाली निरीक्षक के गाड़ी में सिर मारकर शीशा तोड़ दिया। बाद में पुलिस जैसे-तैसे इन्हें जेल पहुंचाने के लिए अलीगढ़ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed