{"_id":"66b935081b6fa485f104f584","slug":"police-searched-cctv-footage-till-etah-to-uncover-the-murder-of-tanker-driver-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100800-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: टैंकर चालक की हत्या, खुलासे के लिए पुलिस ने एटा तक खंगाले सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: टैंकर चालक की हत्या, खुलासे के लिए पुलिस ने एटा तक खंगाले सीसीटीवी फुटेज
Mon, 12 Aug 2024 03:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:32 AM IST
सार
टैंकर चालक की हत्या में पुलिस अभी तक अपराधी तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस ने अकराबाद से एटा तक जीटी रोड हाईवे पर लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक किए। पुलिस का कहना है कि वह हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जीटी रोड स्थित गांव लधौआ के पास 10 अगस्त सुबह मृत मिले हापुड़ के टैंकर चालक की हत्या में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। हत्या के खुलासे के लिए पुलिस ने एटा तक सीसीटीवी फुटेज ख्ंगाले हैं।
विज्ञापन
अकराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया है कि अभी तक चालक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। 11 अगस्त को पुलिस ने अकराबाद से एटा तक जीटी रोड हाईवे पर लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक किए। इस दौरान टैंकर में लगे जीपीएस सिस्टम से पता चला है कि अकराबाद से पहले भी थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में कुछ देर के लिए वह रुका था। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि गांव भटियाना निवासी टैंकर चालक जावेद (36) पुत्र कासिम अली का शव 10 अगस्त की सुबह उसके ही टैंकर में मिला था। गले में गमछे का फंदा कसा था और जुबान बाहर निकली थी। उसके चेहरे पर भी चोटों के निशान थे। चालक के भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जावेद प्रतापगढ़ से दूध लेकर हापुड़ जा रहा था।
विज्ञापन