{"_id":"5f72184407a7166d1051779d","slug":"police-recorded-statement-of-sexual-harassment-victim-in-jn-medical-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदपा प्रकरण: बेटी पहली बार में नहीं बता पाई दास्तां, दूसरी बार में इशारों-इशारों में बयां की दर्दनाक कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदपा प्रकरण: बेटी पहली बार में नहीं बता पाई दास्तां, दूसरी बार में इशारों-इशारों में बयां की दर्दनाक कहानी
Mon, 28 Sep 2020 10:37 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
हाथरस के चंदपा क्षेत्र में 14 सितंबर को बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। 19 सितंबर को विवेचक जब उसके बयान दर्ज करने पहुंचे तो वह इस कदर दहशत और बेहोशी जैसी हालात में थी कि अपने साथ हुई घटना की दास्तां बयां नहीं कर सकी।
फिर 22 सितंबर को विवेचक ने दोबारा जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर बयान दर्ज किए। तब बेटी अपने साथ हुई दरिंदगी को बमुश्किल बयां कर सकी। उसके बाद पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
इस तथ्य को खुद विवेचक/सीओ ने अपने उच्चाधिकारियों को भेजी दो पेज की रिपोर्ट में उजागर किया है। चंदपा क्षेत्र में हुई इस घटना की विवेचना सीओ सादाबाद स्तर से की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों को पूरे प्रकरण में एक रिपोर्ट भेजी है, जिसमें घटना के बाद विवेचना में अब तक क्या क्या किया गया। इस बात की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 14 सितंबर की घटना के बाद बेटी को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

उसकी जीभ कटी थी और गर्दन भी टूटी थी। इस पर उसके बयान दर्ज करने 19 सितंबर को कार्यवाहक सीओ सादाबाद महिला आरक्षियों संग आए तो बेटी की हालत ठीक नहीं थी। बेटी इशारों-इशारों में खुद पर हमले और दरिंदगी किए जाने की बातें ही बता सकी।
जिस पर हमले के साथ-साथ 20 सितंबर को छेडख़ानी की धारा बढ़ाई गई। फिर मौजूदा सीओ सादाबाद मामले में 21 सितंबर को बयान दर्ज करने पहुंचे तो उस समय भी परिवार ने बता दिया कि अभी बेटी की हालत ठीक नहीं है।
आप कल आएं। इस पर सीओ 22 सितंबर को फिर महिला आरक्षी संग पहुंचे, तब बेटी ने इशारों-इशारों में अपने साथ हुई दरिंदगी को बयां किया। तब जाकर मुकदमे में दुष्कर्म की धाराओं की बढ़ोत्तरी कर चारों आरोपियों को जेल भेजा गया।
सोशल मीडिया पर पुलिस छेड़े हुए है जवाबी वार
हाथरस कांड को लेकर बसपा अध्यक्ष मायावती के ट्विट के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टीका टिप्पणी की जा रही हैं। इसके बाद से पुलिस भी जवाबी वार छेड़े हुए है। हाथरस जिला पुलिस से लेकर आईजी रेंज तक अपने विभिन्न सोशल मीडिया एकाउंट्स की मदद से पोस्ट कर यह जानकारी दे रहे हैं कि इस मामले में चारों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

बेटी के बयानों के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जा चुकी है। परिवार की सुरक्षा से लेकर हर तरह की मदद का पुलिस ध्यान रखे हुए है। आगे भी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है।