फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh police reaches Bihar to catch AMU student accused of threatening a girl

हिजाब प्रकरण: सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले छात्र की तलाश में पुलिस टीम पहुंची बिहार

Mon, 20 Jul 2020 01:53 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
Aligarh police reaches Bihar to catch AMU student accused of threatening a girl
एएमयू - फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की इंजीनियरिंग छात्रा के सोशल मीडिया एकाउंट पर टिप्पणी करने के आरोपी एएमयू छात्र की पुलिस ने सरगर्मी से तलाश तेज कर दी है। पुलिस की टीम रविवार को बिहार पहुंच गई है। 
विज्ञापन


युवक औरंगाबाद का रहने वाला बताया गया है और उसकी लोकेशन भी वहीं मिली है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम को अलीगढ़ से रवाना किया गया। एएमयू छात्रा की तहरीर पर आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन प्रकरण देश भर में सुर्खियों में होने के कारण पुलिस इस मामले में तेजी दिखा रही है। 
विज्ञापन


किसी फजीहत से बचने के लिए पुलिस ने फेसबुक मुख्यालय व सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की तो वह औरंगाबाद उसके घर के पते पर ही मिली। इस जानकारी पर सिविल लाइंस की एक पुलिस टीम बिहार के लिए रवाना की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम रविवार को बिहार पहुंच गई है। एसएसपी मुनिराज जी के अनुसार आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द सफलता मिलेगी।

सद्दाम के घर भी दी गई दबिश, नहीं मिला
वहीं, महाकाल मंदिर के खिलाफ टिप्पणी देकर फंसे बसपा पार्षद सद्दाम हुसैन के घर भी पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। रविवार को भी क्वार्सी पुलिस ने दबिश दी। मगर वह नहीं मिला। एसएसपी मुनिराज जी के अनुसार जल्द ही इस मामले में भी गिरफ्तारी की जाएगी।

एएमयू को बदनाम करने से बाज आएं भाजपा नेता
हिंदू मुस्लिम समाज सेवा संस्था के अध्यक्ष शाकिर अली ने इस प्रकरण को लेकर भाजपा-हिंदू संगठनों से जुड़े नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे एएमयू को बदनाम करने से बाज आए। 

एएमयू की छात्रा द्वारा हिजाब को लेकर लगाए गए आरोप व उस पर हिंदू संगठनों की प्रतिक्रिया पर शाकिर ने कहा है कि एएमयू प्रशासन विवाद को निपटाने में सक्षम है। भाजपा नेता इसमें अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि एएमयू पर उंगली उठाने वाले लोग बीएचयू में सुधार की मांग क्यों नहीं करते।

 

अपनी सोच बदलें आप नेता

पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष परवेज अली खाने पहले अपनी सोच बदले। किसी छात्रा को पीतल का हिजाब एवं इस्लामिक हिजाब पहनाने की धमकी मामूली बात नहीं है। 

शकुंतला भारती ने परवेज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि परवेज अली कहते हैं कि बीएचयू को क्यों नहीं देखते। पहले हमें अपना घर देखना है। अपने एएमयू को देखना है। छात्रा को कोई टच करके देख ले।

बहनों को आंख उठाकर देखा तो आंखें निकाल लूंगा: गौरव भैया
वहीं गौरव भैया ने कहा कि किसी में ताकत नहीं है कि हिंदू नारी को हिजाब पहनाए। बहन-बेटियों पर अगर कोई गलत टिप्पणी करता है तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंदू बहनों पर किसी ने आंख उठाकर भी देखा तो उसकी आंखें निकाल लूंगा।

हिजाब पहनाने की टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई हो
एएमयू में चल रहे हिजाब प्रकरण में गोरा पहलवान फाउंडेशन के अध्यक्ष ठा. सोभांश सिंह ने कहा कि हिजाब पहनाने की टिप्पणी करने वाले छात्र पर सख्त कार्रवाई की जाए। 
सोभांश ने पत्रकारों से कहा कि छात्र दानिश के हिजाब पहनाने की धमकी से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि देश में सबको अपने मन मुताबिक जीवन जीने का अधिकार है, जिसे कुछ गंदी मानसिकता के लोग हजम नहीं कर पा रहे हैं। 

 

डॉ. निशित को सोशल मीडिया पर डिग्री जला देने की नसीहत
एएमयू का हिजाब प्रकरण अब और तूल पकड़ता जा रहा है। हिंदू छात्रा को हिजाब पहनाने की धमकी देने वाले छात्र दानिश के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े एएमयू के पूर्व छात्र डॉ. निशित भारद्वाज को एएमयू द्वारा दी गई डिग्री जलाने की नसीहत प्रो. अलीगढ़ एएमयू की फेसबुक आईडी से दी गई है। 

पोस्ट में लिखा है कि समाज में इतना आग मत घोलो निशित शर्मा और अगर तुम सच्चे हिंदूवादी हो तो एएमयू की डिग्री जला दो। इसके अलावा अन्य कई बातें लिखी गई हैं। जवाब में निशित शर्मा ने लिखा कि उन्हें गर्व है कि वह एएमयू में पढ़े हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed