अलीगढ़: रिसोर्ट में सजी थी महफिल, पुलिस ने मारा छापा तो उड़े होश, मिलीं युवतियां और शहर के संभ्रांत चेहरे
सूत्रों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस महफिल में शामिल होने वाले कोई आम लोग नहीं, बल्कि शहर के तथाकथित संभ्रांत और प्रमुख चेहरे बताए जा रहे हैं। ऐशो-आराम के माहौल में डूबे इन रईसों ने शायद ही कभी सोचा होगा कि पुलिस का यह शिकंजा इतनी जल्दी उन तक पहुंच जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जिले के थाना मडराक क्षेत्र स्थित आगरा रोड पर बने श्री कृष्णा रिसोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने वहां अचानक धावा बोल दिया। रिसोर्ट के बंद कमरों में चल रहे इस अवैध और संदिग्ध खेल का पर्दाफाश होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ जो सामान लगा, उसने सारे राज खोल दिए। कमरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। पार्टी में जाम छलकाने के लिए अंग्रेजी शराब, बीयर और खास तौर पर जामुन फ्लेवर वोडका परोसी जा रही थी। रिसोर्ट के कमरों में युवतियां भी मौजूद थीं, जिन्हें पुलिस ने मौके पर पकड़ा।
शहर के प्रमुख चेहरों की खुली पोल
सूत्रों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस महफिल में शामिल होने वाले कोई आम लोग नहीं, बल्कि शहर के तथाकथित संभ्रांत और प्रमुख चेहरे बताए जा रहे हैं। ऐशो-आराम के माहौल में डूबे इन रईसों ने शायद ही कभी सोचा होगा कि पुलिस का यह शिकंजा इतनी जल्दी उन तक पहुंच जाएगा।
नौ गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद
थाना मड़राक पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में शामिल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार पुरुष अभियुक्त और पांच महिला अभियुक्ता शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से नौ मोबाइल फोन, 8990 रुपये और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार के निर्देशन में हुई। अभियुक्त थाना मड़राक क्षेत्र के कृष्णा रिसॉर्ट में महिलाओं से देह व्यापार कराते थे। वे इस अवैध कारोबार से धन कमा रहे थे। गिरफ्तार पुरुष अभियुक्तों में पिंकू उर्फ विशाल, अभिषेक कुमार, चंदन और अमित हैं। ये सभी अलीगढ़ के बन्नादेवी, कुलदीप विहार और कोतवाली नगर थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।