फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police on the charge of cooking meat at a dhaba in Talanagari

Aligarh News: ढाबे पर बैठे थे कांवड़िया, वहां मीट पकाने के आरोप पर दौड़ी पुलिस, निकला यह मामला

Sun, 21 Jul 2024 04:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 21 Jul 2024 04:03 AM IST
सार

ढाबे पर कांवड़िया बैठे थे, तभी वहां किसी ने वीडियो बनाई और वहां मीट पकाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ढाबे पर पहुंची, तो उन्होंने वहां आरोप की जांच की। वहां पर मीट का कोई भी अवशेष नहीं पाया गया।

विज्ञापन
Police on the charge of cooking meat at a dhaba in Talanagari
पुलिस पहुंची ढाबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तालानगरी में स्थित पहलवान ढाबे पर एक व्यक्ति ने मीट पकाने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ढाबे पर जांच की। पुलिस का कहना है कि मीट पकाने के आरोप जांच में सही नहीं पाए गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस को सूचना देने वाला और वीडियो वायरल करने वाला रॉयल होम्स निवासी राजीव है। वीडियो में वह आरोप लगा रहा है और एक महिला उसे बना रही है। वहां कुछ कांवड़िया भी बैठे हैं। ढाबा संचालक अजय ठाकुर का आरोप है कि राजीव ने कांवड़ियों को भी भड़काने की कोशिश की, जिसकी उनके भाई ने आपत्ति जताई तो उससे नोकझोंक हो गई।। चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ मोहम्मद अकमल ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ढाबे और उसके आसपास कहीं भी मीट का कोई अवशेष नहीं मिला है। वहां खाना खा रहे लोगों से भी बात की गई। वीडियो वायरल करने वाले और ढाबा संचालक के बीच कुछ दिन पहले 80-90 रुपये के लेनदेन का विवाद होने की बात सामने आई है। फर्जी शिकायत करने की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed