{"_id":"58769b654f1c1b7840ba838a","slug":"police-has-recovered-rs-five-lakh-from-two-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों से पुलिस ने बरामद किए पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों से पुलिस ने बरामद किए पांच लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Thu, 12 Jan 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
Police has recovered Rs five lakh from two cars
- फोटो : Amar Ujala
बुधवार को हरदुआगंज थाने के सामने चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो कारों से पांच लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने रुपये जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी तो आयकर अधिकारी थाने पहुंच गए। दोनों व्यक्तियों से पूछताछ के बाद उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए आयकर कार्यालय में बुलाया गया है।
एसओ हरदुआगंज शंभू तिवारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार से ढाई लाख रुपये मिले। कार में मौजूद योगराज सिंह निवासी भवीगढ़ थाना बरला (अलीगढ़) ने बताया कि करीब 70 बीघा में उनका अमरूद का बाग है। इस बाग को ठेके पर दिया है। बाग के ठेके का ही ढाई लाख रुपया लेकर वह जा रहे थे।
वहीं एक हुंडई कार से पुलिस ने दो लाख इकतीस हजार बरामद किए। कार में मौजूद सरदार मनप्रीत निवासी रामपुर ने बताया कि साधु आश्रम स्थित बियर फैक्ट्री में ट्रांसपोर्ट का काम है। इसमें पचास से अधिक ट्रक शामिल हैं। हरदुआगंज स्थित पेट्रोल पंप पर इन ट्रकों द्वारा लिए गए डीजल का पेमेंट करने के लिए फैक्ट्री से रुपये लेकर पेट्रोल पंप जा रहे थे।