फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police found 230 cases of scheduled harassment false in five years

पुलिस ने पांच साल में झूठे पाए अनुसूचित उत्पीड़न के 230 मुकदमे

Sat, 05 Nov 2022 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Police found 230 cases of scheduled harassment false in five years
जिले में पिछले पांच वर्ष में अनुसूचित उत्पीड़न के 230 मुकदमे झूठे दर्ज कराए गए या साक्ष्यों के अभाव में दम तोड़ गए। ये पुलिस ने विवेचना के स्तर पर माना है और इन 230 मुकदमों में अंतिम रिपोर्ट दाखिल की है। यह खुलासा खुद पुलिस द्वारा दिए गए आरटीआई के एक जवाब में हुआ है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार विरोधी सेना के पंडित केशव देव की ओर से जिला पुलिस से आरटीआई में यह जानकारी मांगी कि पिछले पांच वर्ष में अनुसूचित उत्पीड़न के कितने मुकदमे दर्ज हुए और उनमें क्या कार्रवाई की गई। इस पर पुलिस ने वर्ष वार पांच वर्ष का ब्योरा जवाब में भेजा है, जिसमें वर्ष 2022 में अक्तूबर के प्रथम सप्ताह तक का ब्योरा दिया गया है। पांच वर्ष में कुल 1090 मुकदमे दर्ज हुए, जिनमें से 829 में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है, जबकि साक्ष्यों की कमी या झूठे पाए जाने पर 230 मुकदमों में अंतिम रिपोर्ट दी गई है। इस पर खुद केशव देव ने कहा है कि यह रिकार्ड बताता है कि लोग मुआवजे के फेर में अक्सर झूठे मुकदमे दर्ज करा देते हैं। इस तरह गलत मुकदमे दर्ज कराने वालों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। ताकि इन पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन

-ये है तस्वीर-
वर्ष दर्ज मुकदमे आरोप पत्र अंतिम रिपोर्ट
2017 137 99 38
2018 174 126 48
2019 169 123 46
2020 186 152 34
2021 216 176 39
2022 208 153 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed