{"_id":"5d73613a8ebc3e93b147b184","slug":"police-cut-challan-of-car-driver-after-not-wearing-helmet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस की बड़ी लापरवाही, हेलमेट न लगाने पर कार चालक का ही काट दिया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस की बड़ी लापरवाही, हेलमेट न लगाने पर कार चालक का ही काट दिया चालान
Sat, 07 Sep 2019 01:26 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
कार में हेलमेट लगाकर शिकायत करने पहुंचा पीड़ित
- फोटो : a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में यातायात पुलिस की एक बड़ी चूक सामने आई है। ऑनलाइन ई चालान सिस्टम के तहत एक कार चालक का चालान काट दिया गया है। अजीब बात यह है कि कार चालक का चालान बिना हेलमेट कार चलाने को लेकर काटा गया है। इस कार्रवाई के विरोध में कार चालक शनिवार को हेलमेट पहनकर कार चलाते हुए एसएसपी ऑफिस पहुंचा। यहां अधिकारियों से शिकायत करने के बाद कार चालक यातायात पुलिस अधीक्षक के पास भी शिकायत करने पहुंचा।
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सराय हकीम के रहने वाले हार्डवेयर कारोबारी सुरेश चंद गुप्ता ने बताया कि उनके पास मारुति सुजुकी कंपनी की एस क्रॉस कार है, जिसका नंबर यूपी 81 सी ई 3375 है। 23 अगस्त को बिना हेलमेट कार चलाने का आरोप लगाते हुए 500 रुपए का फोटो ई चालान कर दिया।

उन्होंने बताया कि मोबाइल पर आए मैसेज के माध्यम से 5 सितंबर को चालान होने के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद यातायात पुलिस के कार्यालय जाकर संपर्क किया तो पुलिस ने चालान करने की बात स्वीकार की। सुरेश चंद गुप्ता का कहना है कि यह यातायात पुलिस की भारी लापरवाही का नमूना है।
ट्रैफिक पुलिस चालान काटने में इतना व्यस्त है कि कार और बाइक में फर्क ही नहीं समझ रही है। एक कार चालक का हेलमेट न लगाने पर चालान काट दिया। शनिवार को ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों से मिलकर पूछा कि क्या उसे कार में भी हेलमेट लगाना पड़ेगा। यातायात पुलिस की कार्यवाही के विरोध में ही हेलमेट लगाकर कार चलाने को मजबूर कर दिया है।