फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police coughgt the robbers

इमाम के घर डकैती का खुलासा, चार दबोचे

Sun, 17 Jan 2016 01:16 AM IST
पुिललिस ने बदमाश्ााों काो पकड़ा
पुिललिस ने बदमाश्ााों काो पकड़ा Updated Sun, 17 Jan 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Police coughgt the robbers

महानगर की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने लुटेरों के गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए दिसंबर माह में एएमयू के इमाम के घर हुई डकैती का खुलासा कर दिया है। इस दौरान एक साथी भाग जाने में सफल रहा। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश में जुटी है। साथ में पकड़े गए बदमाशों से अन्य लूटों के संबंध में पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सूर्यकांत द्विवेदी के अनुसार सिवली रोड नाला जमालपुर से चार संदिग्धों को चेकिंग के दौरान दबोचा गया। इन्होंने पूछताछ में 13 दिसंबर को बादाम नगर में एएमयू के इमाम हाफिज मुनव्वर के घर सुबह-सुबह डकैती डालने और मारपीट कर उन्हें घायल करने की घटना स्वीकारी। इनके कब्जे से लूटी गई रकम 7 हजार रुपये, दो तमंचा, कारतूस, चोरी व लूट में प्रयुक्त होने वाले ताले काटने संबंधी औजार बरामद हुए। 

विज्ञापन

इन बदमाशों ने अपने नाम थान सिंह निवासी पालीमुकीमपुर, भोला निवासी सोई पहासू बुलंदशहर, पुष्पेंद्र गोस्वामी निवासी निसारपुर बरला, अजीजुल निवासी मुख्तारपुर बन्नादेवी बताया। साथ ही मौके से फरार हुए साथी का नाम सुखवीर निवासी नरौला स्याना बुलंदशहर हाल निवासी देहली गेट बताया। यह अंतरजनपदीय गैंग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुखवीर व अन्य साथी पूर्व में मथुरा, हाथरस, बुलंदशहर में भी लूट कर चुके हैं और यह लोग पूर्व में क्वार्सी, बन्नादेवी, पालीमुकीमपुर से भी जेल जा चुके हैं। अब फरार सुखवीर की तलाश में दबिश दी जा रही है।      इस कार्रवाई में एसआई अजब    सिंह, अहमद हसन, अयूब खान, सिपाही हर्ष, दुर्वेश की भूमिका सराहनीय रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed