इमाम के घर डकैती का खुलासा, चार दबोचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने लुटेरों के गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए दिसंबर माह में एएमयू के इमाम के घर हुई डकैती का खुलासा कर दिया है। इस दौरान एक साथी भाग जाने में सफल रहा। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश में जुटी है। साथ में पकड़े गए बदमाशों से अन्य लूटों के संबंध में पूछताछ जारी है।
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सूर्यकांत द्विवेदी के अनुसार सिवली रोड नाला जमालपुर से चार संदिग्धों को चेकिंग के दौरान दबोचा गया। इन्होंने पूछताछ में 13 दिसंबर को बादाम नगर में एएमयू के इमाम हाफिज मुनव्वर के घर सुबह-सुबह डकैती डालने और मारपीट कर उन्हें घायल करने की घटना स्वीकारी। इनके कब्जे से लूटी गई रकम 7 हजार रुपये, दो तमंचा, कारतूस, चोरी व लूट में प्रयुक्त होने वाले ताले काटने संबंधी औजार बरामद हुए।
इन बदमाशों ने अपने नाम थान सिंह निवासी पालीमुकीमपुर, भोला निवासी सोई पहासू बुलंदशहर, पुष्पेंद्र गोस्वामी निवासी निसारपुर बरला, अजीजुल निवासी मुख्तारपुर बन्नादेवी बताया। साथ ही मौके से फरार हुए साथी का नाम सुखवीर निवासी नरौला स्याना बुलंदशहर हाल निवासी देहली गेट बताया। यह अंतरजनपदीय गैंग है।
सुखवीर व अन्य साथी पूर्व में मथुरा, हाथरस, बुलंदशहर में भी लूट कर चुके हैं और यह लोग पूर्व में क्वार्सी, बन्नादेवी, पालीमुकीमपुर से भी जेल जा चुके हैं। अब फरार सुखवीर की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस कार्रवाई में एसआई अजब सिंह, अहमद हसन, अयूब खान, सिपाही हर्ष, दुर्वेश की भूमिका सराहनीय रही।