फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police caught six accused selling arms

Aligarh: छह तमंचे सहित असलहा बेचने वाले छह आरोपी पुलिस ने पकड़े, दो बाइक और रुपये भी बरामद

Sun, 08 Dec 2024 08:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 08 Dec 2024 08:53 PM IST
सार

पकड़े गए सभी आरोपी असलहों की खरीद फरोख्त कर रहे थे, तभी रंगे हाथ पकड़ेे गए। आरोपियोें के पास से छह देसी तमंचे, चार कारतूस, मोबाइल, दो बाइकें, 55 सौ रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Police caught six accused selling arms
असलाह बेचने वाले छह आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

7 दिसंबर की रात अकराबाद थाना पुलिस ने गांव नगला कमलू जाने वाले रजबहा के रास्ते पर छह लोगों को पकड़ा। उनके पास से छह देसी तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। थाना पुलिस के अनुसार पकड़े गए सभी आरोपी असलहों की खरीद-फरोख्त करने वाले हैं। इनमें एक दिल्ली के रंजीत नगर थाना क्षेत्र का निवासी है।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी बरला जेएस मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अकराबाद पुलिस ने 7 दिसंबर की रात गोपी-विजयगढ़ मार्ग पर गांव नगला कमलू के लिए जाने वाले रजबहा के रास्ते से छह लोगों को पकड़ा गया। इनमें रंजीत निवासी नगला कमलू, भोला ठाकुर उर्फ अरुण निवासी गोपी चांदपुर, तनुज निवासी जिरौली हीरा सिंह, हर्ष निवासी नानऊ, विशाल निवासी बमनोई थाना अकराबाद और हर्ष निवासी शादीपुर थाना रंजीत नगर नई दिल्ली शामिल हैं।
विज्ञापन


सीओ के अनुसार यह सभी असलहों की खरीद फरोख्त कर रहे थे, तभी रंगे हाथ पकड़ेे गए। आरोपियोें के पास से छह देसी तमंचे, चार कारतूस, मोबाइल, दो बाइकें, 55 सौ रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed