फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh News: Police arrest the third accused of Twinkle Sharma Murder Case

अलीगढ़ हत्याकांड: साजिश में शामिल आरोपी की पत्नी गिरफ्तार, बच्ची के पिता ने दिया देश को धन्यवाद

Sat, 08 Jun 2019 04:01 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 08 Jun 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
Aligarh News: Police arrest the third accused of Twinkle Sharma Murder Case
गिरफ्तार आरोपी मेहंदी हसन - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम बच्ची की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। इस बार पुलिस ने आरोपी को पत्नी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने अभी तक कुल चार लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में साजिशकर्ता आरोपी की पत्नी, भाई और एक दोस्त शामिल हैं।

विज्ञापन


इधर मामले को लेकर एसएसपी का बयान सामने आया है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया मुख्य आरोपी जाहिद और उसकी पत्नी सबुस्ता, निवासी कानूनगो थाना टप्पल, अलीगढ़, मेहंदी हसन, पुत्र अब्बास अली निवासी ऊपरकोट थाना टप्पल, अलीगढ़ समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा जांच में पाया गया है कि बच्ची का शव जाहिद की पत्नी के कपड़े में लिपटा हुआ था। हम पीड़ित परिवार से मिले हैं। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। फिलहाल, आरोप-पत्र दाखिल किया जाना है। 
विज्ञापन


वहीं टप्पल में बच्ची के परिवार से मिलने के लिए डीएम भी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का ठोस भरोसा दिलाया। साथ ही बाल आयोग की टीम भी मौके पर पहुंची। इस दौरान जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को एक लाख का चेक दिया। बता दें पीड़ित परिवार को इससे पहले भी दो लाख रुपए का चेक दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के पिता ने देश को धन्यवाद देते हुए कहा कि, उन्हें उम्मीद न थी कि देश इस तरह उनके साथ खड़ा होगा।

वहीं सबूत जुटा रही पुलिस को जाहिद के घर एक फ्रिज मिला है वो भी एक दम साफ सुथरी हालत में। ऐसे में पुलिस सम्भावना जता रही है कि बच्ची की हत्या के बाद उसके शव को फ्रिज में रखा गया होगा। मौके पर फ्रिज को देख कर लग रहा है कि शव को फेंकने के बाद फ्रिज को साफ किया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं को लेकर जाहिद की पत्नी और भाई मेहंदी हसन से पूंछताछ कर रही है।

जाहिद के भाई मेंहदी पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है। बताया जा रहा है कि जिस दिन मासूम बच्ची का शव मिला, उसी दिन लोगों ने मेंहदी की जमकर पिटाई की थी, जिसके बाद से वो फरार हो गया था।

इससे पहले पुलिस ने दो आरोपियों जाहिद और असलम को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है। महज 10 हजार रुपए के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया। यह रकम बच्ची के पिता से उधार ली गई थी और आरोपी उसे वापस नहीं कर पाया था। इस बात को लेकर आरोपी और बच्ची के पिता के बीच कहासुनी हुई और बात यहां तक आ पहुंची।  



बता दें कि अलीगढ़ के टप्पल इलाके में मासूम बच्ची 30 मई को गायब हो गयी थी। इसके बाद पुलिस को उसका क्षत-विक्षत शव 2 जून को उसके घर के निकट आरोपी के घर के नजदीक कूडे़ के ढेर में मिला। 

युवा कर रहे प्रदर्शन

एक ओर जहां इस वारदात की भयावहता से पूरा देश सदमें में है और न्याय की मांग कर रहा है, वहीं अलीगढ़ में भी जगह-जगह प्रदर्शन चल रहे हैं। शनिवार को अलीगढ़ में न्याय की मांग करते हुए युवाओं का आंदोलन उग्र हो गया है। सैकड़ों की तादाद में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं टप्पल कसबे में प्रशासन ने सादी वर्दी में पुलिस फोर्स तैनात कर दी है।

पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में सामने आई ये बात
वहीं दूसरी ओर बच्ची की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिल हदला देने वाली है। बच्ची की एक किडनी नहीं मिली। एक हाथ शरीर से अलग था। मासूम को इस कदर मारा गया था कि उसका नोजल ब्रिज (नाक और माथे को जोडऩे वाली हड्डी) टूट गई थी। एक पैर में फ्रै क्चर हो गया था। जिसके चलते बच्ची की मौत सदमे से हो गई थी। डा. केके शर्मा के अनुसार बुरी तरह से मारने पीटने के कारण बच्ची की मौत सदमे से हो गई थी। 

वकीलों ने आरोपियों का केस लड़ने से किया इंकार
उधर अलीगढ़ बार एसोसिएशन महासचिव अनूप कौशिक ने कहा है हम ढाई साल की बच्ची के परिवार के साथ खड़े हैं, जिसकी टप्पल में निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी के लिए कोई वकील अदालत में पेश नहीं होगा। बाहर से वकील को मुकदमा लड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हम बच्चे के लिए लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed