फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police arrest Inspector Sheeshgarh

इंस्पेक्टर शीशगढ़ को गिरफ्तार करके लाई पुलिस

Wed, 15 Dec 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Police arrest Inspector Sheeshgarh
एडीजे-9 की अदालत ने बरेली जनपद की शीशगढ़ कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर एसएसपी बरेली को उन्हें गिरफ्तार कर यहां पेश कराने के निर्देश दिए हैं। निर्देश पत्र में साफ लिखा है कि एक विशेष पुलिस टीम गठित कर इंस्पेक्टर को न्यायालय में पेश कराया जाए। क्योंकि वे लगातार तलबी के बावजूद न्यायालय में साक्ष्य/गवाही के लिए पेश नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में शीशगढ़ बरेली के इंस्पेक्टर विनोद कुमार यहां 2012 में सिविल लाइंस में तैनात रहे हैं। इस दौरान हुई एक पुलिस मुठभेड़ के मुकदमे में वे साक्षी/गवाह हैं। न्यायालय में मुकदमे का ट्रायल चल रहा है। उन्हें लगातार तलब किया जा रहा है। 26 नवंबर को जारी आदेश में उन्हें 13 दिसंबर को तलब किया गया था। मगर वे नहीं आए। इस पर अदालत ने उनके गैर जमानती वारंट जारी कर एसएसपी बरेली को पत्र लिखा है, जिसमें एक विशेष पुलिस टीम गठित कर विनोद कुमार को गिरफ्तार कराकर कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं। एडीजीसी जेपी राजपूत के अनुसार यह पत्र अदालत के आदेश पर बरेली एसएसपी को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed