Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PNG gas pipeline reach every house in Aligarh next year

Exclusive: सिलिंडर रह जाएंगे रखे, अगले साल अलीगढ़ के हर घर में पहुंचेगी पीएनजी गैस पाइप लाइन

Tue, 11 Apr 2023 04:24 AM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजााला, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजााला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 11 Apr 2023 04:24 AM IST
सार

अलीगढ़ में अगले साल तक रसोई गैस के लिए लोगों को अब सिलिंडर मंगवाने की आवश्यकता नहीं होगी। घर के मुहाने तक ही पाइप लाइन होगी, जिससे घरों में गैस उपलब्ध हो सकेगी। पड़ोसी जनपद बुलंदशहर के शिवाली से डिबाई की रास्ते शहर में इसके लिए बड़े स्तर पर कवायद चल रही है। 

विज्ञापन
PNG gas pipeline reach every house in Aligarh next year
गैस पाइप लाइन प्रतीकात्मक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ जिले में घरों में ईंधन के लिए अब तक एलपीजी सिलिंडर ही मुख्य आधार है। लेकिन अब जल्द ही इसके विकल्प के तौर पर पीएनजी (पाइप नेचुरल गैस) उपलब्ध होगी। रसोई गैस के लिए लोगों को अब सिलिंडर मंगवाने की आवश्यकता नहीं होगी। घर के मुहाने तक ही पाइप लाइन होगी, जिससे घरों में गैस उपलब्ध हो सकेगी। पड़ोसी जनपद बुलंदशहर के शिवाली से डिबाई की रास्ते शहर में इसके लिए बड़े स्तर पर कवायद चल रही है। 
विज्ञापन


 इसके लिए करीब 45 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जा रही है। संभावना है कि सब कुछ सही रहा तो अगले साल तक करीब डेढ़ लाख से अधिक शहरवासियों को पीएनजी उपलब्ध होगी। काम पूरा होने पर घरों, व्यावसायिक स्थलों पर पाइप लाइन से गैस मिलने लगेगी। गैस लाइन बिछाने का जिम्मा  इंडियन ऑयल-अदाणी ग्रुप को मिला है। 
विज्ञापन


गैस पाइप लाइन का मीटर ऐसा होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले ही होना था कार्य पूरा 
योजना में काम दो साल पहले ही शुरू हो जाना था, लेकिन पहले कोरोना संक्रमण काल, फोरलेन निर्माण एवं तकनीकी खामियों के चलते देरी होती गई। आंतरिक लाइन डालने के लिए टेंडर जारी हो गए हैं। शिवाली एवं डिबाई के रास्ते तक करीब 90 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। 

इन रास्तों से गुजरेगी गैस की लाइन 
गैस पाइप लाइन अनूपशहर रोड से छतारी, जवां, महेशपुर, हमदर्द नगर, जमालपुर, धौर्रा, कमिश्नरी कार्यालय के सामने से होकर क्वार्सी चौराहे तक पहुंचेगी। क्वार्सी से तालानगरी होते हुए अतरौली तक एवं क्वार्सी चौराहे से एटा चुंगी रोड से स्वर्णजयंती नगर, कुलदीप विहार, संजय गांधी कॉलोनी होते हुए भदेसी माफी, मडराक, सासनी से हाथरस तक जाएगी। उधर, मथुरा रोड से शाहपुर कुतुब, शाहजमाल, देहलीगेट, बन्नादेवी-सारसौल से फलमंडी होते हुए महरावल तक पाइन लाइन बिछेगी।  


आधी कीमत पर मिलेगी गैस 
इंडियन ऑयल-अदाणी ग्रुप के एरिया हेड अलोक गिरी ने बताया कि बुलंदशहर के रास्ते शहर में पीएनजी की आपूर्ति के लिए लाइन डालने का काम जारी है। डिबाई तक करीब 45 किलोमीटर तक काम पूरा हो चुका है। अभी करीब 45 किलोमीटर का कार्य बाकी है। उन्होंने बताया कि पीएनजी प्रदूषण रहित हल्की गैस है जो हवा में मिल जाती है। प्रेशर कम रहने से गैस ज्यादा सुरक्षित है। 

सबसे खासियत है कि एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत के सापेक्ष आधी कीमतों पर पीएनजी गैस उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि जिले में सीएनजी के करीब 40 पंप खोले जाने हैं, जिनमें करीब 15 पंप इस वक्त काम कर रहे हैं। बरौली में भी तीन दिन पहले नया पंप खोला गया है। गभाना में हाईवे पर अगले महीने तक और नया पंप खोला जा रहा है। यह अदाणी ग्रुप का पहला सीएनजी पंप होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed