फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PM sir! Go for my husband's treatment

पीएम सर! मेरे पति का इलाज कराइए

Sun, 25 Dec 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sun, 25 Dec 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
PM sir! Go for my husband's treatment
पीएम सर! मेरे पति का इलाज कराइए - फोटो : Amar Ujala
बन्ना देवी थाना क्षेत्र के गांव सारसौल निवासी प्रीती अग्रवाल ने अपने पति सोनू अग्रवाल के इलाज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आर्थिक सहायता की मांग की है। प्रीती ने डीएम के माध्यम से प्रार्थना पत्र पीएम कार्यालय को भेजा है। उसने अपने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि 21 मार्च को सड़क दुर्घटना में उसके पति को कूल्हे में गंभीर चोट लग गई थी, जिससे वह घायल हो गये थे। उनका इलाज संजय गांधी हास्पिटल नई दिल्ली व गुरु तेग बहादुर अस्पताल दिलशाद गार्डन दिल्ली में हुआ। इसके बाद रुपयों की किल्लत के कारण जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में उपचार हुआ। अब तक ढाई लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। वह भी कर्जे के तौर पर लिए हैं।  
विज्ञापन

प्रीति के पति टैंपो ड्राइवर हैं। उनकी मासिक आय लगभग चार हजार रुपये थी, लेकिन अब पति के बीमार होने से आय का कोई साधन नहीं है। परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है। उसके दो नाबालिग बच्चे एक लड़की अंजू अग्रवाल 14 वर्ष एवं पुत्र दीपांशु अग्रवाल 9 वर्ष का है। परिवार किराए के मकान में रहता है, जिसका किराया देने में भी असमर्थ हैं। धन के अभाव में इलाज आगे नहीं हो सकता है। डॉक्टरों ने कूल्हे का आपरेशन कराने की सलाह दी है, जिस पर लगभग 2 लाख रुपये का खर्च बताया है। प्रीति ने इस प्रार्थना पत्र में उपचार के संलग्नक लगाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed