{"_id":"57eacdbf4f1c1b073d57532a","slug":"pm-s-indecent-photos-bkedhakkjmkr-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की अमर्यादित फोटो पर बखेड़ा..जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की अमर्यादित फोटो पर बखेड़ा..जमकर मारपीट
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Wed, 28 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
पीएम की अमर्यादित फोटो पर बखेड़ा..जमकर मारपीट
- फोटो : amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक फोटो वाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट करने की घटना ने मंगलवार शाम कस्बा जिरौली धूम सिंह में बखेड़ा खड़ा कर दिया। यहां वाट्सएप ग्रुप में फोटो पोस्ट होने के बाद भड़के हिंदूवादी युवकों ने जब आरोपी के घर जाकर विरोध दर्ज कराया तो उन्हें पीटा गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
जिरौली धूम सिंह के कुछ युवाओं ने वाट्सएप पर ‘आल टाइम मस्ती’ नाम से एक ग्रुप बना रखा है। मंगलवार को कस्बे के ही एक युवक ने इस ग्रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो अपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दिए। इसका ग्रुप के सदस्य हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कुछ युवाओं ने विरोध किया और वाट्सएप पर ही युवक को हद में रहने की चेतावनी दी गई।
ग्रुप पर ही गाली गलौज तक हो गई। कुछ देर में आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक का पता किया गया तो वह भी कस्बे का था। लोग उसके घर पर पहुंचे तो वहां आरोपी पक्ष ने देखते ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस पर वहां दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए और हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन
बाद में हिंदूवादी संगठन के तमाम युवक केदार सिंह निवासी लोहगढ़ के नेतृत्व में थाने पहुंचे और केदार सिंह की ओर से मामले में तहरीर दी गई। तहरीर में पोस्ट डालने वाले का नाम बफात अली निवासी जिरौली धूम सिंह बताया गया है।
इसके अलावा मारपीट व गाली गलौज में उसके पिता मुबीन खान आदि को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। कार्यवाहक एसओ राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
- कस्बा जिरौली में एक वाट्सएप ग्रुप पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर एक युवक हिरासत में है और आईटी एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाकी जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
-विजयेंद्र द्विवेदी सीओ अतरौली