फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PM plans to name two finally picked swindle

पीएम योजना के नाम पर ठगी करते दो दबोचे

Mon, 03 Oct 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 03 Oct 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों पब्लिक ने दबोच लिया और जमकर पीटा। खबर पर जब पुलिस पहुंची तो दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। देररात तक पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी थी।
विज्ञापन

क्वार्सी के रजा नगर में पिछले कुछ दिन से प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म भरवाए जा रहे थे। फार्म के नाम पर आवेदकों से 25-25 रुपये भी वसूले जा रहे थे। रविवार को फिर से दो युवक रजा नगर में पहुंच गए। उन्होंने भी लोगों से फार्म भरवाने के ऐवज में रुपये वसूलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान लोगों को शक हुआ कि सरकारी योजना में सभी कार्य फ्री में होते हैं तो ये रुपये किस बात के लिए जा रहे हैं। इस पर उन्होंने युवकों से पूछताछ शुरू कर दी। जब पकड़े गए युवक संतोष जनक जवाब नहीं दे सके तो लोगों का गुस्सा भड़क गया। स्थानीय लोगों ने पकड़े गए युवकों की पिटाई करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर मिलते ही क्वार्सी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बमुश्किल भीड़ के चंगुल से आरोपी युवकों को बचाया और थाने ले गई। क्वार्सी इंस्पेक्टर प्रकाश चेद्र यादव के मुताबिक सरकारी योजना के नाम पर रुपये वसूले जा रहे थे। शक होने पर लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया। अभी पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed