फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PM Narendra Modi figure made in 3500 square feet in nine hours with 8775 dry leaves

PM Modi: 8775 सूखे पत्तों से नौ घंटे में 3500 वर्गफीट में बनाई पीएम नरेंद्र मोदी की आकृति, देखकर सभी रह गए दंग

Fri, 24 Nov 2023 07:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 24 Nov 2023 07:38 PM IST
सार

अलीगढ़ के जवाहर पार्क में मध्य प्रदेश में सागर निवासी हेमंत अहिरवार की टीम ने अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए जगह का चयन किया। उसके बाद लंबाई-चौड़ाई नापी। पेड़ों से सूखे पत्ते इकट्ठे किए। 8775 सूखे पत्तों से नौ घंटे में 3500 वर्गफीट की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकृति दोपहर तक तैयार कर दी।

विज्ञापन
PM Narendra Modi figure made in 3500 square feet in nine hours with 8775 dry leaves
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लुक को आकृति में पेश कर कलाकारों ने सभी को हैरान कर दिया। कलाकारों ने नौ घंटे में 8775 सूखे पत्तों से 3500 वर्गफीट में पीएम मोदी की आकृति बना डाली। जिसे देखकर सभी यही कह रहे थे कि हूबहू मोदी जी लग रहे हैं। लोगों ने इस आकृति की फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कीं।

विज्ञापन


पीएम मोदी आकृति
विज्ञापन


अलीगढ़ के जवाहर पार्क में मध्य प्रदेश में सागर निवासी हेमंत अहिरवार की टीम में राकेश कुशवाह, संख्या पटेल, दीक्षा सैन, क्राफ्ट शिक्षिका बरखा  रावत, धनन्जय सिंह रावत, अमन ने अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए जगह का चयन किया। उसके बाद लंबाई-चौड़ाई नापी। पेड़ों से सूखे पत्ते इकट्ठे किए। 23 नवंबर को टीम सुबह पांच बचे जवाहर पार्क पहुंची। पहले पत्तों को सफेद रंग किया गया। फिर पत्तों को आकृति का रूप दिया गया। 8775 सूखे पत्तों से नौ घंटे में 3500 वर्गफीट की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकृति दोपहर तक तैयार कर दी। इस आकृति को बनाने में आजाद फाउंडेशन का भी सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सूखे पत्तों से बनी पीएम मोदी की आकृति देख पार्क में उसे देखने वालों की भीड़ लग गई। जिसने भी देखा, वह यही बोला कि हूबहू मोदी जी लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि हेमंत अहिरवार की टीम अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में विश्व कप की आकृति बनाने आई थी, पर फाइनल में आस्ट्रेलिया से हार के बाद ऐसा नहीं हो सका। आजाद फाउंडेशन की टीम इनसे संपर्क आई और पीएम मोदी की विशालकाय आकृति बनाने की प्लानिंग हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed