फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PM Modi may inaugurate Dhanipur mini airport

पीएम मोदी कर सकते हैं धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का उद्घाटन

Sat, 26 Jun 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
PM Modi may inaugurate Dhanipur mini airport
धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के नोडल अधिकारी ने जिला प्रशासन को यह संकेत दिया है। सितंबर-अक्टूबर में इसके उद्घाटन के लिए तिथि तय की जाएगी, जिससे कि 2022 के विधानसभा चुनाव प्रचार में इसको विकास के मॉडल के तौर पर पेश किया जा सके।
विज्ञापन

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के नोडल अधिकारी समेत सिविल एविएशन उप्र के अधिकारी और स्थानीय जिला प्रशासन राजकीय निर्माण निगम से धनीपुर मिनी एयरपोर्ट के काम को 10 जुलाई तक पूरा कराने को लेकर अलर्ट हो गया है। इसके बाद ऑपरेटिंग लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू होगी। अगस्त के अंत तक यह लाइसेंस भी जारी होने की संभावना है। इन सभी प्रक्रिया में तेजी लाने के पीछे पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा एयरपोर्ट के संभावित उद्घाटन कार्यक्रम को बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इस एयरपोर्ट को करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। अकेले राजकीय निर्माण निगम 22.37 करोड़ रुपये की लागत से काम को अंजाम दे रहा है। इसके अलावा, जमीन अधिग्रहण और कई अवरोधकों को हटाने आदि में पैसा खर्च किया गया है। एयरपोर्ट के प्रभारी अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि अभी सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम जारी होने के बाद ही आधिकारिक पुष्टि मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed