फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PM and CM can come anytime, prepare big projects soon: DM

पीएम और सीएम कभी भी आ सकते हैं, बड़े प्रोजेक्ट जल्द तैयार करें : डीएम

Sat, 14 Aug 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
PM and CM can come anytime, prepare big projects soon: DM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कभी भी अलीगढ़ का दौरा करने आ सकते हैं। इसलिए डिफेंस कॉरिडोर, इंडस्ट्रियल एस्टेट, स्व. राजा महेंद्र प्रताप राज्य विवि के शिलान्यास और एयरपोर्ट के लोकार्पण का काम जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है। शुक्रवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे ने इन कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं या आगामी 6 माह में पूर्ण होना संभावित हैं, वो काम जल्द से जल्द पूरे किए जाएं। इस संबंध में अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनपद में कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। उस वक्त ऐसी परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्र्तमान में जनपद में कुछ ऐसी परियोजनाएं हैं। जिनसे अलीगढ़ की ख्याति समूचे विश्व में होगी। अभी हाल ही में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने यहां आकर विस्तृत जानकारी की हैै। ऐसी परियोजनाएं जिनका एस्टीमेट तैयार किया जाना है, उसमें शीघ्रता से तैयारी करें। जो एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजे जा चुके हैं उन पर पैरवी कर धन आवंटन कराएं। धनीपुर एयरपोर्ट सहित कुछ ऐसी छोटी-बड़ी परियोजनाएं जिनका ज्यादा कार्य शेष नहीं रह गया है, उनका काम तेजी लाकर समाप्त करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि विकास एवं जनहित के निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की हीलाहवाली या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार, एसडीएम खैर अंजनी कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed