फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pledge to make Aligarh as clean as Indore

अलीगढ़ को इंदौर की तरह स्वच्छ बनाने का संकल्प

Fri, 05 Mar 2021 01:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Pledge to make Aligarh as clean as Indore
स्वच्छता को लेकर जारूकता रैली निकालतीं टीकाराम डिग्री कॉलेज की छात्राएं। - फोटो : CITY OFFICE
महापौर मो. फुरकान एवं नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह सहित शहर के सैकड़ों लोगों ने अलीगढ़ को इंदौर की तरह स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। इंदौर देश के स्वच्छ शहरों में शीर्ष स्थान पर है। इसके साथ ही अलीगढ़ को स्वच्छ सर्वेक्षण - 2021 में अव्वल स्थान दिलाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा बृहस्पतिवार को नकवी पार्क से सेवा भवन तक महारैली का आयोजन किया गया। महापौर मो. फुरकान एवं नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर महारैली का शुभारंभ किया। इसमें नगर निगम के पार्षद, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी, गैर सरकारी संगठनों के सदस्य, स्कूली बच्चे एवं एनसीसी कैडेट आदि शामिल हुए। महापौर, नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, उपसभापति मुकेश शर्मा, पूर्व उपसभापति पुष्पेंद्र सिंह जादौन, अलका गुप्ता सहित कई पार्षद खुली जीप पर सवार थे। ऊंट, ढोलबाजे के साथ निकाली गई महारैली में शामिल लोग स्वच्छता के नारे लगा रहे थे। नकवी पार्क, ठंडी सड़क, सर्किल एवं लाल डिग्गी होते हुए महारैली सेवा भवन पहुंची। महापौर, नगर आयुक्त एवं पार्षदों ने स्वच्छता का ताला खोलकर नगर निगम स्वच्छता महोत्सव का शुभारंभ किया। जुट के थैले बांटे गए। महापौर ने उर्दू में संदेश लिखा कि अलीगढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। मुख्यमंत्री के स्वच्छता के सपने को साकार बनाना है। नगर आयुक्त ने लिखा कि मैं अलीगढ़ को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेता हूं।
विज्ञापन

इस दौरान वीरेंद्र सिंह, कुलदीप पांडेय, नीशू ठाकुर, दिनेश गुप्ता, रश्मि पंकज, नईम अख्तर, दिनेश जादौन, सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह, जंग बहादुर सिंह, विनय कुमार राय, कुलभूषण वार्ष्णेय, आरपी सिंह, महेंद्र सिंह, राजेश गुप्ता, राजेश जैन, राबिन केला, विजय गुप्ता, संजय सक्सेना, बबलू कमल, शेखर जीवन, एहसान रब, देश दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन संगठनों के सदस्य भी हुए शामिल
नौरंगीलाल, रतन प्रेम गर्ल्स इंटर कॉलेज, महेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज, टीकाराम इंटर कॉलेज, सोच, एनसीसी कैडेट्स, उड़ान, आजाद फाउंडेशन, गोशाला नगला मसानी, सिटीजन एनजीओ, गंगा सेवा समिति, नवचेतन, दायित्व, महिला उत्थान समिति, इंटिको टेक्निकल सर्विसेज प्रा. लि. आदि।

शहर में कई जगह कूड़े का ढेर
एक तरफ शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया जा रहा है। दूसरी तरफ शहर के कई क्षेत्रों में कूड़े का अंबार लगा रहा। दोदपुर, सेंटर प्वाइंट, मेडिकल रोड एवं नुमाइश में कूड़े के ढेर से लोग बहुत परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed