फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Players displayed their prowess in Taekwondo

Aligarh News: ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Thu, 17 Sep 2026 02:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Players displayed their prowess in Taekwondo
जीत के बाद जश्न मनाते खिलाड़ी। स्रोत :स्वयं
कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में अलीगढ़ युवा ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में 8वीं डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित की गई। प्रतियोगिता में स्कूल, कॉलेज और विभिन्न अकादमियों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पांच वर्गों में अलग-अलग संस्थानों ने विजेता का खिताब हासिल किया। सीनियर वर्ग में डीएस कॉलेज, कैडेट वर्ग में टीआर इंटर कॉलेज, जूनियर वर्ग में अल्टीमेट फाइटर ताइक्वांडो एकेडमी, सब-जूनियर पुमसे वर्ग में कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल और पीवी कैटेगरी में पीसीटीए एकेडमी विजेता रही।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव प्रमेश अग्रवाल ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं है। इससे खिलाड़ियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर संघर्ष की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएस कॉलेज के सचिव राजीव अग्रवाल और कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान पूर्व महापौर शकुंतला भारती, डीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज, डॉ. नीलम श्रीवास्तव, डॉ. सिम्मी, प्रो. हृदेश, अल्पि भटनागर, एसोसिएशन की अध्यक्ष दीप्ति सिंह और मनोज कुमार शर्मा मौजूद रहे।

टेबल टेनिस प्रशिक्षक की तैनाती की मांग
अलीगढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में लंबे समय से रिक्त चल रहे टेबल टेनिस प्रशिक्षक के पद पर जल्द तैनाती की मांग की गई है। जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव सर्वेश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षक की तैनाती होने से खिलाड़ी पहले की तरह नियमित अभ्यास कर सकेंगे।

वॉलीबाल खिलाड़ी राहुल ने भी प्रशिक्षक की तैनाती की मांग की। उन्होंने कहा कि कोच मिलने से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा और वे प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed