{"_id":"6ac01eeebcf76e7c3300dfcf","slug":"platform-number-one-at-the-railway-station-will-be-extended-aligarh-news-c-2-gur1004-1080361-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक का होगा विस्तार
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या निर्माण करते मजदूर।
- फोटो : samvad
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या और ट्रेनों के बेहतर संचालन को लेकर प्लेटफार्म नंबर एक का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए निर्माण कार्य शुरू हो गया है। प्लेटफार्म के विस्तार से ट्रेनों के संचालन में सहूलियत मिलने के साथ ही यात्रियों को भी राहत मिलेगी। खासतौर पर बरेली पैसेंजर और मेमू ट्रेन के संचालन की राह आसान होने की उम्मीद है।
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन उत्तर मध्य रेलवे के महत्वपूर्ण स्टेशनों में शामिल है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, बरेली और आसपास के शहरों के लिए सफर करते हैं। ट्रेनों के आवागमन और यात्रियों की संख्या को देखते हुए स्टेशन पर सुविधाओं के विस्तार की जरूरत है।
इसी क्रम में प्लेटफार्म नंबर एक की लंबाई बढ़ाने का काम शुरू किया गया है। प्लेटफार्म का विस्तार होने से ट्रेनों को खड़ा करने और यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध हो सकेगी। वहीं, बरेली पैसेंजर और मेमू ट्रेनों के संचालन को लेकर भी संभावनाएं बढ़ेंगी। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अलीगढ़ स्टेशन के विकास के लिए रेलवे हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में प्लेटफार्म नंबर एक का विस्तार किया जा रहा है।