{"_id":"66ff31994aa737b6a9090ef4","slug":"plants-set-on-fire-report-filed-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-100751-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: वन विभाग ने लगाए पौधे, ग्रामीणों ने पौधों में लगाई आग, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: वन विभाग ने लगाए पौधे, ग्रामीणों ने पौधों में लगाई आग, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 04 Oct 2024 05:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:36 AM IST
सार
कुछ लोग पौधरोपण वाली जमीन पर कब्जा किए हुए थे। जिसको राजस्व विभाग ने कब्जा मुक्त करा कर वन विभाग को सौंपा था। वन विभाग ने कांजी, शीशम, अर्जुन, जामुन, बांसा आदि के पौधे लगाए थे। उनमें आग लगा दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव किरतौली में कुछ लोगों ने पौधों में आग लगा दी। वन दरोगा योगेश कुमार गौतम ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि किरतौली निवासी नरेश पुत्र खेमकरण, हरस्वरूप पुत्र लोकमान, मोहनलाल पुत्र खेमकरन, लोकमान पुत्र खेमकरन, प्रेमस्वरूप पुत्र वेदराम द्वारा पौधों में आग लगाई गई। यह लोग पौधरोपण वाली जमीन पर कब्जा किए हुए थे।
जिसको राजस्व विभाग ने कब्जा मुक्त करा कर वन विभाग को सौंपा था। वन विभाग ने कांजी, शीशम, अर्जुन, जामुन, बांसा आदि के पौधे लगाए थे। पुलिस ने वन दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन