{"_id":"573b7ab64f1c1be36dac732b","slug":"pistol-carried-out-on-the-strength-of-the-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर दिया लूट को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर दिया लूट को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टप्पल थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दो स्कॉर्पियों सवार युवकों से तमंचे के बल पर लूटपाट की। लूटपाट करने के बाद बदमाशा दोनों को बांधकर फेंक गए। इंस्पेक्टर टप्पल ने पीड़ित को कई घंटे तक टहलाया, यहां तक कि पीड़ितों ने थाने के सामने जाम भी लगा दिया, लेकिन इंस्पेक्टर टप्पल ने थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में सीओ खैर ओपी सिंह के हस्तक्षेप पर लूट की रिपोर्ट कोतवाली खैर में दर्ज कराई गई है।
मथुरा जनपद के बाजना थाने के गांव मुडलिया निवासी लखमीचंद्र पुत्र बुद्धसेन की स्कार्पियो पर गांव का ही सुनील पुत्र करूआ ड्राइवर है। सोमवार की रात्रि साढे़ दस बजे ड्राइवर अपनी पत्नी और बच्चों को दिल्ली छोड़कर वापस आ रहा था। दिल्ली से आते समय सोफा चौकी के निकट से पीछे से आ रहे ऑल्टो सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर गाड़ी रुकवाई और कहा कि तुमने पीछे किसी वाहन में टक्कर मारी है। अब टप्पल थाने चलो।
चालक ने ऑल्टो सवार बदमाशों की बात मानकर गाड़ी वापस टप्पल थाने की तरफ मोड़ दी। जट्टारी में प्रवेश करते ही स्कार्पियो में पीछे की सीट पर बैठे बदमाशों ने ड्राइवर के सिर पर तमंचा लगा दिया तथा गाड़ी को जरतौली गांव की तरफ मोड़ दिया और बाजीदपुर गांव के बंबा के निकट ड्राइवर और साथी अमित के हाथ पैर बांधकर खेतों में फेंक दिया तथा स्कार्पियो गाड़ी और दोनों से चौतीस हजार सात सौ रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। ड्राइवर और उसका साथी किसी तरह से बंधन मुक्त होकर ग्रामीणों से मदद मांगी। सौ नंबर की सूचना पर थाना प्रभारी खैर सुखदेव यादव और टप्पल पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
टप्पल पुलिस ने घटनास्थल खैर का बताए हुए रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया। परेशान चालक और उसके साथी ने अन्य लोगों की मदद से रात्रि में तीन बजे टप्पल थाने के सामने जाम लगा दिया। फिर भी टप्पल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में सीओ खैर के हस्तक्षेप से थाना खैर में मंगलवार की सुबह लूट की रिपोर्ट दर्ज हो सकी। लूट की घटना को जहां टप्पल पुलिस खैर की बता रही है, वहीं खैर पुलिस ने घटना स्थल बाजीदपुर थाना टप्पल बताया।
इंस्पेक्टर टप्पल रविंद्र सिंह ने बताया कि टप्पल थाने के हेड कांस्टेबल अवध प्रताप सिंह की मृत्यु होने के कारण वह पीएम कराने अलीगढ़ गए थे। वह थाने पर मौजूद नहीं थे, लेकिन लूट का घटनास्थल खैर थाना क्षेत्र है। थाना प्रभारी खैर सुखदेव यादव ने बताया कि आलाधिकारियों के आदेश और पीड़ित की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।