फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pink room started in Aligarh Commissionerate

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: अलीगढ़ की पहली महिला कमिश्नर ने दिया महिलाओं को गिफ्ट, किया पिंक कक्ष का उद्घाटन

Fri, 08 Mar 2024 07:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 07:03 PM IST
सार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कमिश्नरी में महिलाओं के लिए पिंक कक्ष का कमिश्नर चैत्रा वी ने फीता काटकर उद्धाटन किया। यह कक्ष गुलाबी रंग में पुता हुआ है। गुलाबी गुब्बारों से कक्ष को सजाया गया। कक्ष में कमिश्नर चैत्रा वी ने केक काटकर महिला दिवस मनाया।

विज्ञापन
Pink room started in Aligarh Commissionerate
पिंक कक्ष के उद्घाटन पर उपस्थित महिलाएं व कमिश्नर चैत्रा वी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अलीगढ़ की पहली कमिश्नर चैत्रा वी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कमिश्नरी में पिंक कक्ष एवं महिला शौचालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केक काटकर महिला अधिकारियों एवं  कर्मचारियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

विज्ञापन

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कमिश्नरी में महिलाओं के लिए पिंक कक्ष का कमिश्नर चैत्रा वी ने फीता काटकर उद्धाटन किया। यह कक्ष गुलाबी रंग में पुता हुआ है। गुलाबी गुब्बारों से कक्ष को सजाया गया। कक्ष में कमिश्नर चैत्रा वी ने केक काटकर महिला दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पिंक कक्ष      

कमिश्नर चैत्रा वी ने कहा कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के हक एवं सम्मान की बात की गई थी। प्रत्येक महिला में एक शक्ति विद्यमान होती है। महिला अपने आप को कठिन से कठिन परिस्थिति में भी समावेश कर लेती है। वर्तमान समय में महिलाएं बहुत आगे बढ़ रही हैं, चाहे वह सिविल सर्विस हो, सुरक्षा एवं स्पेस का क्षेत्र हो या फिर मेडिकल का क्षेत्र, यहां तक कि वह लड़ाकू विमान भी उड़ा रहीं हैं।
 पिंक कक्ष    
उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रेम, शक्ति और प्रेरणा का स्वरूप माना जाता है। वह अपना कार्य सरलता एवं सफलतापूर्वक कर लेती हैं। आपको जिस क्षेत्र में जो भी जिम्मेदारी दी जाती है, वह ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा भाव से निभाएं और अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करें, ताकि आने वाले भविष्य में महिलाओं की शक्ति बढ सके। महिलाओं को अपनी शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ निरंतता बनाए रखने के साथ अपने स्वाभिमान एवं सम्मान को बनाए रखते हुए अपने विकास के लिए हर संभव प्रयास करना आवश्यक है।  
 पिंक कक्ष                         
इस दौरान अपर आयुक्त कंचन सरन, अपर आयुक्त न्यायिक भगवान शरण, नगर आयुक्त अमित आसेरी, अपर जिलाधिकारी मीनू राणा, डॉ अंशु सोम, नीतू सारस्वत, उपनिदेशक अर्थ संख्या अनुला वर्मा,  समाज एवं वित्त विकास अधिकारी संध्या बघेल, एडीआईओ मनोरमा सिंह, उपनिदेशक दिव्यांगजन, प्रोबेशन अधिकारी, अपर निदेशक स्वास्थ्य सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed