फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pink booths made in UP nagar nikay chunav

Aligarh News: विधानसाभ चुनाव की तरह बनेंगे पिंक बूथ, बच्चों के खेलने, सेल्फी प्वाइंट और होगा आंचल केंद्र

Fri, 28 Apr 2023 07:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Apr 2023 07:21 PM IST
सार

पिंक बूथ पर बच्चों के खेलने के लिए भी जगह बनाई जाएगी। मतदेय स्थल पर सेल्फी प्वाइंट, महिला मतदाता अपने बच्चों को दुग्धपान करा सकें। इसके लिए आंचल केंद्र स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
Pink booths made in UP nagar nikay chunav
पिंक बूथ प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Amarujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव की तर्ज पर अलीगढ़ जिले के प्रत्येक निकाय क्षेत्र में पिंक मतदेय स्थल बनाया जाएगा। पोलिंग बूथ पर कर्मचारियों से लेकर सुरक्षा कर्मी तक महिलाओं की ही डयूटी लगाई जाएगी। निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी कर मतदेय स्थलों को चिन्हित कर लेने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


नगर निगम, दो नगर पालिका के साथ 15 नगर पंचायतों में होंगे पिंक बूथ 
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश हैं कि प्रत्येक निकाय में महिलाओं को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए पिंक बूथ बनाने के निदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम, दो नगर पालिकाओं के साथ ही 15 नगर पंचायतों में पिंक बूथ तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान स्थल पर मतदान कार्मिक से लेकर सुरक्षाकर्मी तक महिलाएं ही रहेंगी। पोलिंग बूथ पर महिलाएं किसी भी रंग के कपड़े पहन सकती हैं। बूथ पर किसी विवादित रंग का प्रयोग नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


पिंक बूथ पर होंगी यह व्यवस्था
पोलिंग बूथ पर बच्चों के खेलने के लिए भी जगह बनाई जाएगी। मतदेय स्थल पर सेल्फी प्वाइंट, महिला मतदाता अपने बच्चों को दुग्धपान करा सकें। इसके लिए आंचल केंद्र स्थापित किया जाएगा। पिंक बूथ का निर्माण चुनाव आयोग के निर्देश पर तय मानक के अनुरूप किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों एवं मतदाताओं के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed