फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Phones of electricity officers are not reachable

गर्मी फुल, बत्ती गुल: शाम ढले ही खामोश हो जाते बिजली अफसरों के फोन, अधिकारी हो जाते आउट ऑफ कवरेज

Fri, 20 Jun 2025 04:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 04:26 PM IST
सार

शिकायत की हकीकत जानने के लिए 19 जून की रात को 10-40 से 11-20 के बीच जब अमर उजाला की टीम ने अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता और जूनियर इंजीनियरों को जब फोन किया तो अधिकांश का फोन उठा ही नहीं। 

विज्ञापन
Phones of electricity officers are not reachable
एलमपुर गढ़िया में बिजली नही आने पर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में इन दिनों गर्मी फुल है। पारा 40 के पार तक पहुंच रहा है। ऐसे में बिजली भी खूब सता रही है। घंटों गुल रहती है। शहर भर में बिजली को लेकर हल्ला मच रहा है। बिजली घरों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। इस समय लोगों की शिकायत है कि बिजली वाले फोन नहीं उठाते। 

विज्ञापन


इस शिकायत की हकीकत जानने के लिए 19 जून की रात को 10-40 से 11-20 के बीच जब अमर उजाला की टीम ने अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता और जूनियर इंजीनियरों को जब फोन किया तो अधिकांश का फोन उठा ही नहीं। कुछ बड़े अफसरों का नंबर नेटवर्क कवरेज एरिया से बाहर बताते रहे।     

विज्ञापन

बारिश के कारण हुए लोकल फाल्ट को ठीक करने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं। सब स्टेशन के स्टाफ को भी लगातार मॉनीटरिंग के लिए कहा गया है।- पीए मोंगा, अधीक्षण अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग ही नहीं सभी विभागों के अधिकारियों को जनता के फोन उठाने चाहिए। वह खुद भी जांच करेंगी। अफसरों की जनता के प्रति जवाबदेही तय की जाएगी।- संगीता सिंह, मंडलायुक्त

यह रही स्थिति

  • 9193304700 कार्यकारी अभियंता (कॉमर्शियल) को फोन किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
  • 9193304500 कार्यकारी अभियंता (33 केवी) को फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। बाद में कॉल बैक आई।
  • 9193304508 अवर अभियंता सुदामा पुरी को फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
  • 9193304552 हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। फोन नहीं उठा।
  • 9412756523- विभाग के बड़े अधिकारी को फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।


शहर में दो जगह 33 केवी की लाइन ठप, सात घंटे रहा बिजली संकट
बुधवार की देर रात को 33 केवी की दो अलग-अलग लाइनों में फॉल्ट आने से शहर के बड़े हिस्से में गुरुवार सुबह 9:30 बजे तक 7.30 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।

गूलर रोड पर आधी रात को बड़ा फॉल्ट
गूलर रोड स्थित 33 केवी लाइन में स्पार्किंग होने से रात करीब 2 बजे खराबी आ गई, जिसके चलते आधा शहर सुबह 9 बजे तक अंधेरे में डूबा रहा। इस फाल्ट से शक्ति नगर, रघुवीर पुरी, गूलर रोड, देहली गेट, मित्र नगर, मसूदाबाद चौराहा, शिव पुरी, सराय हकीम और खैर रोड इंद्रानगर जैसे इलाके प्रभावित हुए।

बारहद्वारी सारसौल पर भी आपूर्ति बाधित

इसी तरह, बारहद्वारी सारसौल पर 33 केवी की सप्लाई लाइन में भी फॉल्ट आया, जहां एक जम्फर टूट गया था. इस कारण कपिल बिहार, ईसाई कॉलोनी, चर्च कंपाउंड, बरौला बाईपास और खैर रोड जैसे क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

अन्य क्षेत्रों में भी समस्याएं
सासनी गेट स्थित राधा रमण गोशाला में भी तड़के 3 बजे से सुबह 5 बजे तक बिजली गुल रही। सांगवान सिटी में सुबह 10 बजे एक तार फुंक जाने से 45 मिनट तक बिजली ठप रही। पड़ियावली फीडर पर सुबह 11 बजे 11 केवी के तार आपस में मिलने और फुंकने से 2 घंटे तक बिजली बाधित रही। पला साहिबाबाद में एलटी लाइन का तार टूट गया, जबकि लोधी बिहार और जयगंज में बिजली की ट्रिपिंग होती रही

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed