फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pharmacists will boycott work for two hours from today

अलीगढ़ः आज से दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे फार्मासिस्ट

Thu, 09 Dec 2021 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Pharmacists will boycott work for two hours from today
बीस सूत्री मांग को लेकर जनपद के फार्मासिस्ट आज से दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू कर रहे हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल के बीच दो घंटे के कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर लगातार चौथे दिन फार्मासिस्टों ने काला फीता बांध कर विरोध दर्ज किया।
एसोसिएशन के जिला मंत्री मुकेश गुप्ता ने बताया कि 9 दिसंबर से सभी साथी प्रत्येक दिन दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। मुख्यालय यानी मलखान सिंह जिला अस्पताल, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय में फार्मासिस्ट सुबह 8 से 10 बजे के बीच कार्य बहिष्कार करेंगे। सीएचसी एवं पीएचसी पर कार्य बहिष्कार 10 से 12 बजे के बीच किया जाएगा। कार्य बहिष्कार से आकस्मिक सेवाओं एवं पोस्टमार्टम को मुक्त रखा गया है। मुकेश गुप्ता ने बताया कि 16 दिसंबर तक मांगे पूरी नहीं हुईं तो 17 दिसंबर से कार्य बहिष्कार शुरू हो जाएगा। उस समय भी कार्य बहिष्कार से आकस्मिक सेवाएं एवं पोस्टमार्टम को मुक्त रखा गया है। 20 दिसंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed