फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Performed talent show in culture festival

हमारी संस्कृति-हमारी पहचान: लोक कलाकारों ने मनमोहा , संस्कृति उत्सव में किया प्रतिभा प्रदर्शन

Mon, 15 Jan 2024 11:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 15 Jan 2024 11:44 PM IST
सार

कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में लोक संस्कृति की विभिन्न विधाओं के संरक्षण एवं स्थानीय लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए संस्कृति उत्सव में स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्श न किया। गायन में 17, नृत्य में 27 और वादन में 8 समेत 52 प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं।

विज्ञापन
Performed talent show in culture festival
संस्कृति उत्सव में मनमोहक प्रस्तुति देती कलाकार - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में लोक संस्कृति की विभिन्न विधाओं के संरक्षण एवं स्थानीय लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए हमारी संस्कृति हमारी पहचान संस्कृति उत्सव एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सीडीओ आकांक्षा राना ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ किया।

विज्ञापन

विज्ञापन


संस्कृति उत्सव में स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्श न किया। गायन में 17, नृत्य में 27 और वादन में 8 समेत 52 प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं। जिनमें पाखी कुलश्रेष्ठ, ग्रंथ राठी, असमी जैन, ताशिका अग्रवाल, भूमि शर्मा, कावेरी घोष, प्रतीक यादव, शगुन बघेल, गौरांसी राठी, हृदयांश कुमार, अनुज चौहान, अर्नव शर्मा, अंशु, सोनाली, प्रीति, वैष्णवी रानी, युग शर्मा, नीर शर्मा, त्रिशा, रुचि, रूबी, अनामिका, समृद्धि सिंगल, आरना अग्रवाल समेत अन्य प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ सम्मान

निर्णायक मंडल ने उनके योग्यता एवं प्रदर्शन के अनुसार प्रमाण पत्र दिए गए। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतियोगी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे साथ ही उनको लखनऊ में उत्तर प्रदेश प्रदेश दिवस के अवसर पर सम्मानित भी किया जाएगा।

उपस्थित लोग

सीडीओ आकांक्षा राना ने कहा कि आज भी हमारे देश प्रदेश में संस्कृति जिंदा है, उसी का जीवंत उदाहरण हम यहां देख रहे हैं। हमारी संस्कृति के बारे मे बच्चों को जागरूक करना आवश्यक है। आज जो भी बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं, उनके पीछे उनके परिवार एवं उनके शिक्षकों की कड़ी मेहनत है। हमारी संस्कृति है जो हमें विश्व में अलग पहचान दिलाती है और इसका जिंदा रहना अति आवश्यक है। 

इस दौरान प्रतियोगिता के मंडल प्रभारी एडवोकेट अनिल राज गुप्ता, जिला प्रभारी रुचि गोटेवाल, निर्णायक मण्डल में डा0 सीमा बंसल, शिल्पी अनुज, डॉ स्मृति कौशिक, चन्दन, डॉ एस आर चिश्ती,डॉ प्रभात कुमार दास गुप्ता, मीनाक्षी नागपाल, सपना, आस्था एवं संबंधित विभागीय अधिकारी व प्रतिभागी कलाकार मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed