फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People worried about inflation

अलीगढ़ : थाली पर महंगाई की मार, आटा, दाल, तेल के बढ़े दाम

Wed, 16 Feb 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
People worried about inflation
आभा गुप्ता निवासी केशव नगर । - फोटो : CITY OFFICE
खुदरा महंगाई दर के आंकड़ों ने फिर से आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को जारी आंकड़ों में खुदरा महंगाई दर ने छह प्रतिशत का आंकड़ा पार कर दिया है, जो आरबीआई के ग्राफ से ऊपर है। इससे आम आदमी की थाली मंहगी होगी। बाजार में आटा, तेल, रिफाइंड, चीनी, सरसों तेल, नमक, मसालों के रेट बढ़ गए हैं। इसके चलते आम आदमी परेशान है।
विज्ञापन

सोमवार को सरकार द्वारा जनवरी के खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी किए गए थे, जो 6.01 प्रतिशत है। दिसंबर में ये आंकड़ा 5.66 प्रतिशत था। आरबीआई के तय मानक 6 प्रतिशत से यह स्तर ऊपर निकल गया है। अब इसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। दो साल से कोरोना की मार झेल रहे लोग पहले ही आर्थिक संकट झेल रहे हैं। किराना व्यापारियों का कहना है कि अभी खाद्य सामग्री और मंहगी होने की आशंका है। जबकि गृहणियों का कहना है कि सरकार ने अगर महंगाई कम नहीं की तो आम आदमी कैसे गुजर बसर करेगा। हर महीने खाने पीने की चीजों पर पैसा बढ़ रहा है। कई सालों से चीजों पर पैसा गिरता हुआ नहीं देखा।
विज्ञापन

1- महीने दर महीने महंगाई बढ़ रही है। घर की रसोई का बजट बढ़ रहा है। लोगों की कमाई वैसी ही है। लेकिन घी, तेल, दाल, आटा चीनी सब महंगे होते जा रहे हैं। इस महंगाई में घर चलाना मुश्किल हो रहा है। आभा गुप्ता, गृहणी, केशव नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

2- बाजार में राशन का सामान लेने जाओ तो चीजों पर आग सी लगी रहती है। हर महीने चीजें महंगी हो जाती हैं। समझ नहीं आता कि सरकार क्या कर रही है। महंगाई पर लगाम लगाने पर काम होना चाहिए। बीना शर्मा, गृहणी, संजय गांधी कॉलोनी
3- दाल, आटा, चीनी, नमक, तेल, मसालों जैसी रोजमर्रा की चीजें महंगी हो गई हैं। घी व तेल पर 10 रुपये लीटर का अंतर है। इससे रसोई का बजट बिगड़ रहा है। आगे भी तेजी आने की आशंका है। - नितिन नानवानी, किराना व्यापारी

खाद्य सामग्री पहले अब
दाल 100 से 110 प्रति किलो 110 से 120 प्रति किलो
आटा 25 से 26 प्रति किलो 27 से 28 प्रति किलो
चीनी 35 से 36 प्रति किलो 37 से 40 प्रति किलो
नमक पैकेट 18 से 20 प्रति किलो 20 से 22 प्रति किलो
तेल सरसों 170 प्रति लीटर 180 प्रति लीटर
रिफाइंड 150 प्रति लीटर 160 प्रति लीटर

बीना शर्मा निवासी संजय कॉलोनी।

बीना शर्मा निवासी संजय कॉलोनी।- फोटो : CITY OFFICE

नितिन नानवानी-  एटूजेड किरान दुबे का पड़ाव।

नितिन नानवानी- एटूजेड किरान दुबे का पड़ाव।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed