{"_id":"5ea341168ebc3e90440d50ce","slug":"people-who-are-stucked-in-other-states-will-move-in-city-office-news-ali232129875","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्य प्रदेशों में फंसे लोगों का आवागमन आज से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्य प्रदेशों में फंसे लोगों का आवागमन आज से होगा शुरू
विज्ञापन
कोरोना के लाक डाउन में विभिन्न प्रदेशों में फंसे लोगों का आवागमन शनिवार (आज) से शुरू हो जाएगा। पहले चरण में हरियाणा के विभिन्न जिलों में फंसे अलीगढ़ जिले के 216 लोग शनिवार को इगलास व खैर रोड के जरिये आएंगे। इन सभी को कोरोना परीक्षण के बाद इगलास एवं खैर रोड के मैरिज होम में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा।
22 मार्च को जनता कर्फ्यू एवं उसके तुरंत बाद देशव्यापी लाक डाउन के चलते हजारों लोग विभिन्न जनपद एवं प्रदेशों में फंस गये। इस मामले में पूर्व में प्रदेश के अंदर के जिलों के लोगों को उनके गृह जनपद भेजे जाने के आदेश हुए थे। इसके अनुपालन में जिले में फंसे 28 लोगों को उनके जनपद में भेजा गया था। जबकि अन्य प्रदेशों को भेजे जाने या वहां से अपने जनपद के लोगों को बुलाने के मामले में केंद्र सरकार के निर्देश का इंतजार किया जा रहा था। हाल ही में केंद्र सरकार ने इन लोगों को चरणबद्ध तरीके से घर पहुंचाने के आदेश दिए हैं। इसके अनुपालन में पहली खेप के रूप में हरियाणा राज्य से 216 अलीगढ़ के लोग शनिवार आज खैर एवं इगलास के रास्ते जनपद पहुंचेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि इन सभी को खैर एवं इगलास के मैरिज होम में रखने की व्यवस्था की गई है। सभी का पहले कोरोना परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद इन्हें 14 दिन तक मैरिज होम में ही क्वारंटीन किया जाएगा। परीक्षण निगेटिव आने पर क्वारंटीन अवधि पूर्ण करने के बाद ही इन्हें घर भेजा जाएगा। अन्य प्रदेशों से लोग बाद में आएंगे।