फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   people urge for waterlogging in mahendra nagar, road jam

महेंद्रनगर में जलभराव पर आक्रोश, हाथरस अड्डे पर लगाया जाम

Fri, 11 Dec 2020 01:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
people urge for waterlogging in mahendra nagar, road jam
महेन्द्र नगर इलाके में सीवर का पानी रोड पे आने की समस्या को लेकर हाथरस अडडे चौराहे पर रस्सी बांधक? - फोटो : CITY OFFICE
करीब 15 दिन से जलभराव की समस्या झेल रहे महेंद्रनगर के निवासियों का धैर्य बृहस्पतिवार को जवाब दे गया। आक्रोशित लोगों ने हाथरस अड्डा पर रस्सी लगाकर सड़क पर जाम लगा दिया। इसकी वजह से करीब 45 मिनट से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर नगर निगम के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। जलभराव खत्म कराने का लिखित में आश्वासन देने के बाद मोहल्लेवासी शांत हुए। देर रात तक नगर निगम की टीम पंप के माध्यम से जलनिकासी में जुटी थी।
विज्ञापन

महेंद्रनगर में नाला जाम होने से 15 दिन से लोग जलभराव से जूझ रहे हैं। अमर उजाला में इससे संबंधित खबर प्रकाशित होने के बावजूद नगर निगम के अधिकारी हाथ पर हाथ रखे बैठे थे। सड़क पर गंदा पानी भरने एवं बदबू से लोग परेशान थे। घरों में रहना मुश्किल हो गया है। लोग बीमार हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। महिला-पुरुष घर से निकलकर हाथरस अड्डा पहुंच गए और रस्सी बांधकर सड़क जाम कर दी। प्रदर्शन करने वालों में शहर के कई गणमान्य लोग थे। सूचना के बाद नगर निगम के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह सहित नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन कोई लोग सुनने को तैयार नहीं थे। लोगों का कहना था कि 15 दिन से कहते-कहते थक गए हैं। समस्या के समाधान पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में जब नगर निगम के अधिकारियों ने लिखकर दिया कि अब मोहल्ले में जलभराव नहीं होने देंगे। साथ ही जल्द ही नाली की सफाई कर जलनिकासी की व्यवस्था सुचारु करेंगे। लिखित आश्वासन के बाद मोहल्लेवाले शांत हुए। इस मौके पर पार्षद अलका गुप्ता, नरेंद्र, डॉ. उमाशंकर वार्ष्णेय, अर्पणा वार्ष्णेय, बंटी शर्मा, अरुण गुप्ता, अमन गुप्ता के साथ हाथरस अड्डा के व्यापारी आदि मौजूद थी। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह रात 8.30 बजे तक मौके पर मौजूद रहकर पंप के माध्यम से जलनिकासी कराने में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed